एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा में नमाज़ के लिए स्पीकर ने आवंटित किया कमरा, बीजेपी बोली- हनुमान मंदिर भी बनवाएं

Jharkhand News: शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष की ओर से नमाज़ के लिए कमरा आवंटित करने का आदेश जारी किया गया.

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा में नमाज़ पढ़ने के लिए अलग से कमरा आवंटित करने के विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के आदेश पर विवाद हो गया है. बीजेपी नेता और पूर्व सीएम बाबू लाल मरांडी ने इस फैसले को गलत करार दिया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर को सिर्फ लोकतंत्र का मंदिर रहने देना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम इस फैसले के खिलाफ हैं. बाबूलाल ने कहा कि धर्म के आधार पर कोई फैसला नहीं होना चाहिए.

शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष की ओर से नमाज़ के लिए कमरा आवंटित करने का आदेश जारी किया गया. आदेश में कहा गया, "नए विधानसभा भवन में नमाज़ अदा करने के लिए नमाज़ कक्ष के रूप में कमरा संख्या टी डब्ल्यू 348 आवंटित किया जाता है."

स्पीकर ने क्या कहा
गौरतलब है कि शुक्रवार को झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ है. लेकिन इस फैसले के बाद विवाद शुरू हो गया है. स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने पूरे विवाद पर कहा, "शुक्रवार के दिन नमाज़ी नमाज़ अदा करते हैं. नमाज़ अदा करने के लिए सभी लोग जुटते हैं. उसके लिए एक निर्दिष्ट स्थान की ज़रूरत होती है. इसलिए उन लोगों के लिए स्थान दिया है. ये कोई मैंने नहीं दिया है. हमारे पुराने विधानसभा में भी नमाज़ अदा करने के लिए एक विशेष स्थान आवंटित था."

उन्होंने कहा, "लोगों ने कहा कि शुक्रवार को कम समय में नमाज़ अदा करने के लिए, हमको बहुत दूर जाना पड़ता है. तो एक जगह हम लोगों को (दे दिया जाए), इसलिए उचित जगह में, जहां खाली है, उस जगह में नमाज़ पढ़िए आप लोग कोई दिक्कत नहीं है." 

बीजेपी ने की मंदिर बनाने की मांग
इस मामले पर बीजेपी नेता सीपी सिंह ने कहा, "मैं नमाज़ के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन फिर झारखंड विधानसभा के परिसर में उन्हें एक मंदिर भी बनाना चाहिए. मैं मांग करता हूं कि वहां हनुमान मंदिर बनाया जाए. अगर स्पीकर इसकी मंज़ूरी देते हैं तो हम अपनी लागत से मंदिर का निर्माण करेंगे."

कांग्रेस ने किया पलटवार
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, "झारखंड विधानसभा में माता सरस्वती की मूर्ति भी है. भारतीय जनता पार्टी के जो भी माननीय विधायक हैं, वो जाएं और सरस्वती माता की पूजा भी करें. झारखंड विधानसभा में दुर्गा पूजा का पंडाल भी लगता है. झारखंड विधानसभा में विस्वकर्मा पूजा भी मनाई जाती है."

West Bengal-Odisha Bypolls: बंगाल और ओडिशा में 30 सितंबर को होंगे विधानसभा के उपचुनाव, 3 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

SC कॉलेजियम ने हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए 68 नामों की सिफारिश की, 10 महिला भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget