एक्सप्लोरर

राज्यसभा नहीं भेजे जाने से नाराज नरेश अग्रवाल ने एसपी छोड़ थामा बीजेपी का दामन

नरेश अग्रवाल यूपी के हरदोई जिले के रहने वाले हैं. एसपी में आने से पहले वो मायावती की पार्टी बीएसपी में रह चुके हैं. नरेश अग्रवाल को जोड़तोड़ की राजनीति का माहिर माना जाता है.

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे नरेश अग्रवाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. नरेश अग्रवाल एसपी की ओर से राज्यसभा ना भेजे जाने से नाराज थे. नरेश अग्रवाल ने आज औपचारिक रूप से बीजेपी हेडक्वार्टर में सदस्यता ग्रहण की. बता दें कि समाजवादी पार्टी ने नरेश अग्रवाल की जगह जया बच्चन को राज्यसभा भेजने का फैसला किया. नरेश अग्रवाल इसी बात से नाराज थे.

बीजेपी में शामिल होने पर नरेश अग्रवाल ने कहा, ''आज बीजेपी में शामिल हो रहा हूं. जब तक राष्ट्रीय पार्टी में शामिल नहीं होंगे राष्ट्र की समस्या हल नहीं हो सकती.''

उन्होंने कहा, ''मैं मुलायम और रामगोपाल के साथ कभी नही छोडूंगा, मैं उनके साथ हूं. फ़िल्म में डांस करने वाली के नाम पर मेरा टिकिट काटा गया.'' उन्होंने कहा, ''मेरा बेटा विधायक है और राज्यसभा में बीजेपी के प्रत्याशी को वोट देगा. मोदी अमित शाह को धन्यवाद.''

इस साल समाजवादी पार्टी के छह सांसद किरणमय नंदा, दर्शन सिंह यादव, नरेश अग्रवाल, जया बच्चन, मुनव्वर सलीम और आलोक तिवारी रिटायर हो रहे हैं. विधानसभा के गणित के मुताबिक समाजवादी पार्टी सिर्फ एक को ही दोबारा राज्यसभा भेज सकती है.

बता दें कि नरेश अग्रवाल यूपी के हरदोई जिले के रहने वाले हैं. एसपी में आने से पहले वो मायावती की पार्टी बीएसपी में रह चुके हैं. नरेश अग्रवाल को जोड़तोड़ की राजनीति का माहिर माना जाता है.

राजनीति में कई नावों की सवारी कर चुके हैं नरेश अग्रवाल नरेश अग्रवाल नें अपनी राजनीतिक पारी 1980 में कांग्रेस से शुरु की थी. इसके बाद दल बदलने का और जिसकी सत्ता हो उसके करीब रहने का इतिहास रहा है. कांग्रेस छोड़कर लोकतांत्रिक कांग्रेस बनाई और बीजेपी की कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह की सरकार में मंत्री बने थे.

2002 में मुलायम सिंह की सरकार में शामिल हुए और फिर मुलायम की सत्ता जाते ही बीएसपी का दामन थाम लिया था. 2007 में चुनाव सपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ा लेकिन मायावती की सरकार आते ही वो बीएसपी में शामिल हो गए.

2012 में सपा की अखिलेश सरकार के आते ही वो वापस सपा मे आए और राज्यसभा पहुंच गए. अब सपा की सरकार 2017 में चली गई और राज्यसभा नहीं मिला तो बीजेपी में शामिल हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget