एक्सप्लोरर

भारत बंद: जानें- दक्षिण भारत में किन-किन राज्यों में देखने को मिलेगा असर

कृषि कानून के खिलाफ किसानों के आंदोलन जारी है. किसानों ने इस मामले को लेकर 8 दिसंबर को भारत बंद का एलान किया है. जिसका अब दक्षिण भारत से भी उन्हें समर्थन मिल गया है. तेलंगाना और केरल के मुख्यमंत्री ने पहले ही बंद का आह्वान कर दिया है.

नई दिल्ली: केंद्र द्वारा लाये गए कृषि कानून के खिलाफ बुलाये गए भारत बंद को दक्षिण भारत से भी समर्थन मिल गया है. तेलंगाना और केरल के मुख्यमंत्री ने पहले ही बंद का आह्वान कर दिया है. वहीं आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में विपक्ष पार्टियों ने इसका समर्थन किया है. उधर आंध्र प्रदेश की सरकार ने कृषि बिल का समर्थन किया है. जानते हैं दक्षिण के किस राज्य में कितना होगा बंद का असर.

तेलंगाना

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने किसानों के 'भारत बंद' को समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि किसानों के 8 दिसंबर, 'भारत बंद' का टीआरएस समर्थन कर रही है. किसानों के प्रदर्शन में राज्य स्तर पर पार्टी के नेता शामिल होंगे. प्रदर्शन को टीआरएस सफल बनाने में सहयोग दे रही है. किसानों की समस्या के समाधान की मांग का टीआरएस समर्थन करती है. इस बांध दौरान टीआरएस नेता कविता राव और केटीआर रोड ब्लॉक कर इस बंध का समर्थन करेंगे. टीआरएस का कहना है कि  दिल्ली में बिल के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र के कानों जूं तक नहीं रेंग रही है. तेलंगाना में क्योंकि सरकार खुद इस बंद का समर्थन कर रही है ऐसे में राज्य में इस बंद का असर भी उतना ही देखने को मिलेगा. हालांकि इमरजेंसी सुविधाओं के लिए स्टोर खुले रहेंगे.

आंध्र प्रदेश

वहीं अगर आंध्र प्रदेश की बात करें तो यहां पर खुद राज्य की सरकार वाईएसआरसीपी कि जगनमोहन रेड्डी सरकार ने किसान बिल का समर्थन किया है. यहां तक कि विपक्षी पार्टी टीडीपी ने भी इस बिल का समर्थन किया है. ऐसे में राज्य में इस बंद का ज्यादा असर नहीं देखने को मिलेगा. हालांकि राज्य की लेफ्ट पार्टियां इस बिल के विरोध में विरोध प्रदर्शन जरूर करेगी.

तमिलनाडु

बीजेपी के साथ गठबंधन वाली पार्टी एआईएडीएमके की पलानी स्वामी सरकार इस बिल का समर्थन कर चुकी है. ऐसे में राज्य स्तर पर औपचारिक तौर पर बंद का आह्वान नहीं किया गया है. लेकिन विपक्षी पार्टियां डीएमके समेत कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां इस बंद का समर्थन कर रही है ऐसे में थोड़ा असर जरूर देखने को मिलेगा. जहां विपक्षी पार्टियां रेल या रोड रोककर प्रदर्शन करेगी और ट्राफिक ब्लॉक कर सकती हैं.

कर्नाटक

कर्नाटक में बीजेपी की सरकार है ऐसे में औपचारिक तौर पर राज्य में कोई बंद नहीं होने वाला. हालांकि विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बंद का आह्वान जरूर किया है. ऐसे में राज्य भर में कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों द्वारा अलग-अलग जगह पर विरोध प्रदर्शन जरूर देखने को मिलेंगे. उधर जेडीएस ने भी औपचारिक तौर पर इस बिल का विरोध नहीं किया है ऐसे मैं जीडीएस का इस बंद को समर्थन करने का फैसला भी सस्पेंस बना हुआ है.

केरल

केरल की लेफ्ट सरकार ने किसान बिल का विरोध किया है और साथ ही भारत बंद का समर्थन किया है. हालांकि केरल में बंद का असर बिल्कुल भी देखने को नहीं मिलेगा. केरल इस बंद से एक्सक्लुड होगा. कल केरल में पहले फेस के लोकल बॉडी चुनाव है ऐसे में भारत बंद के समर्थन के बावजूद इसका खासा असर राज्य भर में देखने को नहीं मिलेगा. किसान संगठनों ने कोई और रास्ता अपनाने का फैसला किया है जिससे कि विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को समर्थन दिया जा सके.

दरअसल पहले फेस के चुनाव तिरुअनंतपुरम, आलपुला, कोल्लम, पदनमठिट्टा और इनकी में होने हैं. ऐसे में बाकी 9 जिलों में किसान संगठन विरोध प्रदर्शन करेगी. हालांकि बंद का असर नहीं होगा. आपको बता दें कि केरल में लेफ्ट सत्ता में है और कांग्रेस की यूडीएफ विपक्ष में. ऐसे में दोनों ही पार्टियां इस बिल के खिलाफ कल प्रदर्शन करेगी.

यह भी पढ़ें.

Farm Laws: कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा- यूपीए सरकार भी लाई थी कृषि कानून, ये कांग्रेस का दोहरा चरित्र

अपने खेल पुरस्कारों को वापस करने दिल्ली पहुंचे पूर्व खिलाड़ी, राष्ट्रपति से नहीं मिला मिलने का वक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget