एक्सप्लोरर

क्या जल्द होने वाली है हफ्ते में 3 दिन छुट्टी और 4 दिन काम की स्कीम लागू, जानिए क्या ऑप्शन मिल सकते हैं आपको

भारत सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा ऐसे प्रावधान पर विचार किया जा रहा है जिससे कि लोगों को हफ्ते में 4 दिन के काम के बाद 3 दिन की छुट्टी मिल सकेगी. हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी होंगी जिनका पालन करने पर ही लोगों को इस सुविधा का फायदा मिल पाएगा.

केंद्र सरकार जल्द ही कंपनियों को लंबी शिफ्ट के साथ चार वर्किंग डेज वीक चुनने की सुविधा दे सकती है. हालांकि काम करने की समय सीमा 48 घंटे ही रहेगी. चार दिन वर्किंग डेज वीक के लिए कंपनी को अपने कर्मचारियों को 12 घंटे की शिफ्ट कराने की अनुमति होगी. वहीं 5 दिन वर्किंग डेज रखते हैं तो 10 घंटे की शिफ्ट होगी. जबकि 6 दिन वर्किंग डेज में शिफ्ट आठ घंटे की रहेगी यानी कुल मिलाकर सप्ताह में 48 घंटे ही शिफ्ट करनी होगी. ये बात भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से आई है.

काम के घंटे बढ़ने पर छुट्टी भी देनी होगी

अधिकारी ने कहा कि अगर काम के घंटे बढ़ेंगे तो उसी के हिसाब से कर्मचारियों को कपंनियो को छुट्टियां भी देनी होंगी. नई व्यवस्था कर्मचारी और एम्पलॉयर के बीच आपसी सहमति से तय होगी कि वह अपने लिए क्या सही मानते हैं. उन्होंने ये भी साफ किया कि किसी से जबरन 12 घंटे काम नहीं कराया जा सकेगा.

नया प्रोविजन लेबर कोड का होगा हिस्सा

अधिकारी ने ये भी कहा कि हम कर्मचारियों या नियोक्ताओं को मजबूर नहीं कर रहे हैं. यह सिर्फ फ्लेक्सिबिलिटी के लिए है. चंद्रा ने कहा कि यह बदलते कार्य संस्कृति के साथ एक सक्षम प्रावधान है. उन्होंने ये भी बताया कि ये प्रोविजन लेबर कोड का हिस्सा होगा, और एक बार नए नियम लागू होने के बाद, कंपनियों को अपनी कर्मचारियों द्वारा व्यवस्था को मंजूरी दिए जाने के बाद चार या पांच वर्किंग डेज वीक के लिए सरकार की अनुमति लेने की कोई जरूरत नहीं होगी.

कंपनियां नहीं कर पाएंगी कर्मचारियों का शोषण

अधिकारी ने ये भी कहा कि लेबर यूनियन द्वारा काम के 12 घंटे किए जाने पर आपत्ति जाहिर की है. इस पर भी मंत्रालय द्वारा गंभीरतापूर्वक विचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वर्किंग घंटों से जुड़े प्रोविजन पर अभी नियम-कायदे तय किए जा रहे हैं कुछ भी फाइनल अभी नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि नियम बनने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी. श्रम मंत्रालय पूरा भरोसा देता है कंपनियां अपने कर्मचारियों का शोषण किसी भी कीमत पर नहीं कर पाएंगी.

वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि एक बार नया श्रम कोड लागू होने के बाद उद्योग और स्थान की मांग के आधार पर नियोक्ताओं को 8 से 12 घंटे के वर्किंग डेज वीक चुनने की स्वतंत्रता होगी.

ये भी पढ़ें

उत्तराखंड त्रासदी: तपोवन की सुरंग में जिंदगी की आखिरी आस, 35 लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन जारी

Farmers Protest: तेंदुलकर-अक्षय-विराट के ट्वीट की होगी जांच, जावड़ेकर बोले- महाराष्ट्र में देशभक्ति गुनाह हो गई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget