एक्सप्लोरर

National Herald Case: सोनिया गांधी की ED के सामने आज होगी पेशी, जानें इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ

Sonia Gandhi At ED Office: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी आज सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी. उधर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया के समर्थन में पार्टी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करेगी, जानिए इस केस में कब क्या हुआ.

Sonia Gandhi: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बाद आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से पूछताछ करेगी. कांग्रेस (Congress) नेताओं पर घाटे में चल रहे नेशनल हेराल्ड (National Herald) अखबार को धोखाधड़ी और पैसों की हेराफेरी के जरिए हड़पने का आरोप है. सोनिया गांधी सुबह 11.30 बजे आवास से निकलेंगी और 11 बजकर 45 मिनट पर ईडी दफ्तर पहुंचेंगी. नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस (Money Laundering Case) में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी.

सेहत को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय से सोनिया गांधी को विशेष छूट मिली है. जरुरी दवाइयों को लेने के लिए समय-समय पर ब्रेक दिया जाएगा. सोनिया को ईडी दफ़्तर तक छोड़ने राहुल और प्रियंका गांधी जा सकते हैं. अब जरा तफ्शील समझिए नेशनल हेराल्ड केस में कब-कब क्या हुआ

अब तक क्या हुआ ?

  • 1 नवंबर 2012 बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने केस दर्ज करवाया.
  • 26 जून 2014 कोर्ट ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत सभी आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया.
  • 1 अगस्त 2014 प्रवर्तन निदेशालय ने केस दर्ज किया.
  • 19 दिसंबर 2015 दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से सभी आरोपियों को जमानत मिली.
  • साल 2016 सुप्रीम कोर्ट का कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का रद्द करने से इनकार.
  • सितंबर 2018 दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनिया और राहुल की इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नोटिस के  खिलाफ दायर याचिका खारिज  की.
  • 2 जून को सोनिया से पूछताछ के लिए समन जारी किया.

राहुल गांधी से करीब 50 घंटे की पूछताछ हो चुकी है. आज सोनिया गांधी से पूछताछ होगी. सोनिया को ईडी के सामने 8 जून को पेश होना था. लेकिन खराब स्वास्थ के कारण पेश नहीं हो सकी थी. जहां एक तरफ ईडी सोनिया गांधी से पूछताछ की तैयारी कर रही है वहीं सोनिया के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे. कांग्रेस का प्रदर्शन तीन मोर्चे पर होगा

  • संसद भवन के बाहर गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेसी सांसद प्रदर्शन करेंगे
  • नेता और कर्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से ईडी दफ्तर की ओर मार्च करेंगे
  • अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे

कांग्रेस ने ट्वीट कर जताया विरोध

कांग्रेस (Congress) महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने ट्वीट कर कहा है कि मोदी-शाह की जोड़ी द्वारा हमारे शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ जिस प्रकार से राजनीतिक प्रतिशोध जारी है, उसके विरुद्ध कांग्रेस पार्टी अपनी नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के साथ सामूहिक एकजुटता व्यक्त करते हुए देश भर में प्रदर्शन करेगी.  इससे पहले राहुल (Rahul Gandhi) से हुई पूछताछ के दौरान भी कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे थे. लिहाजा दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पूरी तैयार कर ली है. सोनिया गांधी से पूछताछ के मद्देनजर दिल्ली की सुरक्षा बढ़ा दी गई. किसी भी हालात से निपटने के लिए जगह-जगह बेरिकेडिग की गई है.

ये भी पढ़ें: National Herald Case में आज सोनिया गांधी से पूछताछ, कांग्रेस नेताओं का देशव्यापी प्रदर्शन, ED ऑफिस तक करेंगे मार्च

ये भी पढ़ें: National Herald Case Live: सोनिया का आज होगा ED से सामना , पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस की संसद से सड़क तक संग्राम की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget