एक्सप्लोरर

'थ्री इडियट्स' वाले सोनम वांगचुक ने बनाया सूरज की रोशनी से गर्म होने वाला टेंट, LAC पर जवानों को मिलेगी मदद, जानें खूबियां

मशहूर भारतीय वैज्ञानिक सोनम वांगचुक पर ही फिल्म थ्री इडियट्स बनी थी. उन्होंने ऐसा टेंट बनाया है जो सूरज की रोशनी से गर्म रहेगा. बाहर चाहे माइनस बीस डिग्री तामपान हो लेकिन इस टेंट के अंदर गर्मी मिलेगी.

नई दिल्ली: लगातार नौ महीने तक बेहद मुश्किल भरे में हालात में हमारे जवानों ने एलएसी पर चीन के हौसले तोड़ दिए. चीन को उसी की जुबान में जवाब देने के लिए हमारे जवान कड़ाके की ठंड में बर्फीली चोटियों पर डटे रहे. इस सर्दी से मुकाबला इतना आसान नहीं है. लेकिन अब ऐसे हालात का सामना करने वालों के जवानों के लिए एक अच्छी खबर है. मशहूर भारतीय आविष्कारक सोनम वांगचुक ने एक ऐसा टेंट तैयार किया है, जो बिना बिजली और बैटरी के बर्फीली चोटियों में जवानों को गर्म रखेगा. सोनम वांगचुक पर मशहूर फिल्म थ्री इडियट्स बनी थी.

क्या है इस टेंट की खूबी?

ये टेंट बिना बिजली और बैटरी के करेगा काम. ये सोलर हीटेड मिलिट्री टेंट है, जिसमें बर्फीले पहाड़ो और कड़ाके की ठंड में भी आराम से रहा जा सकता है. क्योंकि ये टेंट कई खूबियों से लैस है. इस टेंट के अंदर तापमान 15 डिग्री बना रहेगा, फिर चाहे बाहर का तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस ही क्यों न हो. और सबसे बड़ी बात ये कि गर्मी बनाए रखने के लिए इस स्पेशल टेंट को न तो बिजली की जरुरत होती है और न ही बैटरी की. बल्कि ये सोलर एनर्जी पर काम करता है. इस टेंट का वजन सिर्फ 30 किलोग्राम है और इसमें 5 से 10 जवान तक रह सकते हैं. सोनम वांगचुक के मुताबिक ये टेंट उन परिस्थियों के लिए बेहद कारगर है, जिसमें हमारे जवान एलएसी में रहते हैं. इसे बेहद खास ढंग से तैयार किया है.

कैसे काम करता है टेंट?

टेंट के तीन हिस्से हैं. पहला हिस्सा सूरज की रोशनी से गर्म होता है. दूसरा हिस्सा खास किस्म की दीवार है. दीवार सूरज की गर्मी को सोखकर रोक लेती है. तीसरा हिस्सा थर्मल वॉल है . थर्मल वॉल अंदर की गर्मी बाहर नहीं जाने देती. इन्हीं तीन हिस्सों की मदद से ये टेंट दिन में मिली सूरज की रोशनी की गर्मी को कैद कर लेता है, जिससे रात में भी टेंट में गर्मी बनी रहती है.

एलएसी पर हमारे जवान कड़ाके की ठंड से लड़ने के लिए स्पेशल सूट और जूते पहनते हैं. इसके बावजूद इन इलाको में इतनी ठंड होती है कि जवानों को आग का सहारा लेना पड़ता है और इसके लिए जवानों को केरोसिन भेजा जाता है. ये टेंट अगर एलएसी पर जवानों तक पहुंचे तो उन्हें कड़ाके की सर्दी से काफी राहत मिल सकती है.

सोनम वांगचुक ने अभी सिर्फ सोलर टेंट का प्रोटोटाइप तैयार किया है. लेकिन उनका दावा है कि वो इससे बेहतर वर्जन भी तैयार करेंगे. इस प्रोटोटाइप की कीमत करीब 5 लाख रुपए हैं, लेकिन इससे ज्यादा सुविधाओं से लैस जो टेंट वो बनाने वाले हैं उसकी कीमत 10 लाख रुपए तक हो सकती है.

बता दें कि सोनम वांगचुक ने कुछ महीने पहले चीन के बने सामान का बहिष्कार करने की मुहिम सोशल मीडिया पर चलाई थी. अब उन्होने मेड इन इंडिया सोलट टेंट बनाकर चीन पर करारा वार किया है. क्योंकि ये टेंट हमारे उन जवानों के लिए बेहद काम का है, जो एलएसी पर सीना तान कर चीन को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.

डेपसांग प्लेन में डिसइंगेजमेंट आसान नहीं, इन वजहों से भारत-चीन के बीच अटक सकता है बड़ा पेंच 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ग्रीस पहुंच रहे बिहार के मखाने', मन की बात कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'ग्रीस पहुंच रहे बिहार के मखाने', मन की बात कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
राहुल-जायसवाल फ्लॉप, न्यूजीलैंड के खिलाफ भयंकर मुश्किल में टीम इंडिया, पडिक्कल ने संभाला
राहुल-जायसवाल फ्लॉप, न्यूजीलैंड के खिलाफ भयंकर मुश्किल में टीम इंडिया
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget