एक्सप्लोरर

आसाराम मामले में गवाह का बेटा किडनैप, पिता ने कहा- बयान बदलने के लिए ऐसा किया गया

आसाराम के खिलाफ बलात्कार के मामले में गवाह रहे कृपाल सिंह की हत्या के एक चश्मदीद के बेटे के अपहरण का मामला सामने आया है. आरोप है कि आसाराम की ओर से मामले में गवाही नहीं देने का दबाव बनाया जा रहा है और इसी वजह से बेटे का अपहरण किया गया.

शाहजहांपुर: आसाराम के खिलाफ बलात्कार के मामले में गवाह रहे कृपाल सिंह की हत्या के एक चश्मदीद के बेटे के अपहरण का मामला सामने आया है. आरोप है कि आसाराम की ओर से मामले में गवाही नहीं देने का दबाव बनाया जा रहा है और इसी वजह से बेटे का अपहरण किया गया. हालांकि पुलिस द्वारा अपहरण का मामला दर्ज कर किये जाने के बाद गवाह का बेटा लौट आया है.

आसाराम के खिलाफ रेप मामले में मुख्य गवाह रहे कृपाल सिंह की कैंट क्षेत्र में 10 जुलाई 2015 को कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में रामशंकर विश्वकर्मा एक मुख्य गवाह हैं. उनका 16 वर्षीय बेटा धीरज विश्वकर्मा सोमवार को घर के बाहर से लापता हो गया था. काफी तलाश करने पर जब बच्चा नहीं मिला तो मंगलवार रात पुलिस में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया.

बता दें कि कृपाल सिंह हत्याकांड में गवाह रामशंकर को 28 जून को अदालत में गवाही देनी है. उनका आरोप है कि हम पर दबाव बनाने के लिए ही बेटे का अपहरण किया गया था ताकि 28 जून को अदालत में हम आसाराम के लोगों के विरुद्ध गवाही ना दें. हालांकि अगवा किशोर धीरज लौट आया है. उसने दावा किया कि अपहरणकर्ता उसे बेहोश कर गाड़ी में डालकर ले गये थे और जब वह होश में आया तो वह मेरठ शहर में था.

धीरज ने बताया कि मेरठ में अपहरणकर्ता सामान लेने चले गए तो वह गाड़ी से निकल कर मेरठ रेलवे स्टेशन पहुंच गया जहां जीआरपी ने उसे शाहजहांपुर जाने वाली ट्रेन में बिठा दिया और वह घर आ गया. पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी का कहना है कि अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है. पुलिस जब देर रात को पड़ताल के संबंध में शिकायतकर्ता के घर गई तो वह वहीं मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget