एक्सप्लोरर

International Women’s Day 2020: स्नेहा मोहनदास ने किया पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल से पहला ट्वीट, जानिए कौन हैं स्नेहा?

पहले ट्वीट में स्नेहा मोहनदास ने अपना परिचय दिया और अपने काम के बारे में एक वीडियो ट्वीट किया. वीडियो में स्नेहा मोहनादस ने बताया उन्होंने 2015 में चेन्नई बाढ़ के दौरान फूड बैंक की शुरूआत की थी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया की कमान महिलाओं ने संभाल ली है. यह मौका सबसे पहले स्नेहा मोहनदास को मिला है. स्नेहा ने तीन ट्वीट किए हैं. क्या हैं यह तीन ट्वीट और कौन हैं स्नेहा मोहनादस, आइये जानते हैं – पहले ट्वीट में स्नेहा मोहनदास ने अपना परिचय दिया और अपने काम के बारे में एक वीडियो ट्वीट किया. वीडियो में स्नेहा मोहनादस ने बताया उन्होंने 2015 में चेन्नई बाढ़ के दौरान फूड बैंक की शुरूआत की थी. स्नेहा का कहना है कि फूडबैंक का उद्देश्य भूख के खिलाफ लड़ना है और देश को भूख से मुक्त करना है. उन्होंने बताया कि ये प्रेरणा उन्हें उनकी मां से मिली जो कि उनके दादा के जन्मदिन या त्योहारों पर अनाथ बच्चों को घर लाकर खाना खिलाती थीं. उन्होंने फूड बैंक की शुरुआत एक फेसबुक पेज से की थी. अभी फूड बैंक भारत के कई राज्यों के अलावा साउथ अफ्रीका में काम कर रहा है. उन्होंने बताया कि वह डोनेशन पैसे के रूप में न लेकर खाना डोनेट करने को बोलती हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि देश में कोई भी भूखा न रहे. दूसरे ट्वीट में स्नेहा मोहनदास ने बताया कि फूड बैंक के देश भर में 20 चैप्टर हैं. इसके अलावा उन्होंने लिखा कि वह सामूहिक रसोई, कुकिंग मैराथन जैसे कैंपेन भी कर रही हैं. साथ ही वह स्तनपान को लेकर भी जागरुकता अभियान चलाती हैं. उन्होंने बताया कि इस काम को करने में उनके वॉलेंटियर्स उनकी काफी मदद करते हैं. तीसरे ट्वीट में स्नेहा ने कहा कि जो मैं कर रही हूं उससे सशक्त महसूस करती हूं. उन्होंने आगे कहा कि ! मैं अपने साथी नागरिकों, खासकर महिलाओं को आगे आने और मेरे साथ काम करने के लिए प्रेरित करना चाहती हूं. मैं सभी से आग्रह करती हूं कि कम से कम एक जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं और एक भूख मुक्त दुनिया बनाने में योगदान दें. आपको बता दें ट्वीट करने से पहले स्नेहा मोहनदास को लगभग 400 लोग ही ट्विटर पर फॉलो करते थे। अब उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खबर लिखे जाने तक उन्हें 1700 से अधिक लोगों ने फाॅलो कर लिया था।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Andhra Pradesh Missing Fishermen: बंगाल की खाड़ी में उठा संकट! आंध्र प्रदेश के 7 मछुआरे समुद्र में लापता, तलाश में जुटे मरीन पुलिस
बंगाल की खाड़ी में उठा संकट! आंध्र प्रदेश के 7 मछुआरे समुद्र में लापता, तलाश में जुटे मरीन पुलिस
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
Manipur Voter List 2026: मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
West Bengal: तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget