एक्सप्लोरर

CPM के दफ्तर में घुसकर सीताराम येचुरी से बदसलूकी की कोशिश, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली: खुद को हिंदू सेना का सदस्य बताने वाले दो लोगों ने सीपीआई (एम) मुख्यालय में घुसकर पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी से बदसलूकी करने की कोशिश की. सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने दोनों की पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. वाम दल ने इस हादसे के लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया है.

हमलावर ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ में छपे संपादकीय से थे नाराज हिंदू सेना के प्रमुख विष्णु गुप्ता ने कहा कि सीपीआई (एम) दफ्तर में पत्रकार बनकर घुसने वाले शख्स पार्टी के मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ में प्रकाशित एक संपादकीय में भारतीय सेना की कथित आलोचना के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त करना चाहते थे. हालांकि सीपीआई (एम) का कहना है कि उसने कश्मीर में पथराव कर रहे लोगों से बचने के लिए मानव ढाल के इस्तेमाल का बचाव करने पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की निंदा की है, पूरी सेना की नहीं.

संघ की गुंडागर्दी के आगे नहीं झुकेंगे-  सीपीआई (एम) घटनाक्रम पर सीपीआई (एम) ने कहा कि वह ‘संघ की गुंडागर्दी’  के आगे नहीं झुकेगी जिसका मकसद वामपंथी पार्टी को चुप कराना है. पार्टी ने कहा कि वह ‘‘भारत की आत्मा’’ के लिए यह लड़ाई जीतेगी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, जेडीयू नेता शरद यादव और सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव डी राजा समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने घटना की निंदा की और येचुरी के साथ एकजुटता दिखाई.

ये घटना तब घटी जब येचुरी मीडिया से बात करने के लिए कार्यालय की पहली मंजिल पर सेन्ट्रल कमिटी मीटिंग हॉल में प्रवेश करने वाले थे. वे सीपीआई (एम) पोलित ब्यूरो की दो दिवसीय बैठक के समापन के बारे में प्रेस को संबोधित करने जा रहे थे.

सीपीआई (एम) मुर्दाबाद, हिन्दू सेना जिंदाबाद के लगे नारे ‘सीपीआई (एम) मुर्दाबाद’ और ‘हिंदू सेना जिंदाबाद’ के नारे लगाते दोनों शख्सों ने येचुरी के करीब पहुंचने की कोशिश की जिनकी पहचान 30 साल के पवन कुमार कौल और 24 साल के उपेंद्र कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस ने बताया कि कौल शहर के एक वकील का ड्राइवर है, वहीं उपेंद्र एक निजी अस्पताल की कैंटीन में रसोइये का काम करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget