एक्सप्लोरर

SIR के बाद 5 राज्यों में 2.29 करोड़ वोटर कम! यूपी में सबसे ज्यादा कटे नाम

SIR के बाद उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में करीब 2.29 करोड़ मतदाता कम हुए. जानें किस राज्य में कितनी गिरावट आई और चुनाव से पहले नाम जुड़वाने का मौका कब मिलेगा.

देश में जारी SIR के बवाल के बीच इसे जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है. आंकड़ों के अनुसार वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के पूरा होने के बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में मतदाताओं की संख्या में 13.24 फीसदी तक की कमी आई है. इन 5 राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग और राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की तरफ से हाल ही में आंकड़े जारी किए गए हैं. SIR के बाद इन 5 राज्यों में मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 18.71 करोड़ से घटकर 16.43 करोड़ रह गई है. यानी इसमें लगभग 2.29 करोड़ कमी आई है, जो करीब 12.2 फीसदी है. इन राज्यों में सबसे अधिक मतदाता उत्तर प्रदेश में हैं और कुल कमी का लगभग 90 फीसदी हिस्सा अकेले इसी राज्य से है.

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में SIR हुआ था

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में SIR हुआ था, जहां मतदाताओं की संख्या SIR से पहले 15.44 करोड़ थी, जो ड्राफ्ट सूची में घटकर 12.56 करोड़ हो गई. अंतिम सूची में 13.40 करोड़ रही. इसमें कुल 2.04 करोड़ यानी 13.24 फीसदी की कमी आई, जो 5 राज्यों में सबसे अधिक है. ड्राफ्ट सूची से लगभग 2.89 करोड़ नाम हटाए गए थे, जिनमें से लगभग 0.84 करोड़ करीब 29 फीसदी नामों को वापस जोड़ दिया गया.

पंजाब और उत्तराखंड में किस फेज में हुआ SIR

पंजाब में तीसरे फेज में SIR हुआ था, जहां मतदाताओं की संख्या 2.15 करोड़ से घटकर ड्राफ्ट सूची में 1.94 करोड़ हो गई और फिर अंतिम सूची में 2.01 करोड़ रही. यहां मतदाताओं की संख्या में कुल 0.14 करोड़ यानी 6.34 फीसदी की कमी आई. उत्तराखंड में तीसरे चरण में SIR हुआ था, मतदाताओं की संख्या 0.80 करोड़ से घटकर 0.71 करोड़ हो गई और अंत में 0.72 करोड़ रही. यहां मतदाताओं की संख्या में कुल 0.08 करोड़ यानी 10.07 फीसदी की कमी आई. केवल लगभग 0.0025 करोड़ मतदाता वापस जुड़े, जो ड्राफ्ट से हटाए गए नामों का लगभग तीन फीसदी है.

मणिपुर, पंजाब  और गोवा का आंकड़ा

मणिपुर में तीसरे चरण में SIR हुआ, जहां मतदाताओं की संख्या 0.209 करोड़ से घटकर 0.193 करोड़ हो गई और अंत में 0.196 करोड़ रही. मतदाताओं की कुल कमी लगभग 0.013 करोड़ यानी 6.33 फीसदी रही, जो पंजाब के समान है. आंकड़ों के अनुसार ड्राफ्ट से हटाए गए नामों में से लगभग 17 फीसदी को वापस जोड़ लिया गया. गोवा में दूसरे चरण में SIR हुआ था. मतदाताओं की संख्या 0.1185 करोड़ से घटकर 0.1085 करोड़ हो गई और फिर गिरकर 0.1058 करोड़ रह गई. गोवा में कुल कमी लगभग 0.013 करोड़ या 10.76 फीसदी रह गई.

गोवा की ड्राफ्ट लिस्ट छोटी

देश के 5 राज्यों में गोवा अकेला ऐसा राज्य है, जहां अंतिम वोटर लिस्ट, ड्राफ्ट लिस्ट से छोटी है. यहां कोई नेट रिस्टोरेशन नहीं हुई. हाल ही में 17 राज्यों में SIR का आदेश देते हुए चुनाव आयोग (EC) ने कहा था कि इन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में हो सकते हैं. चुनावों से पहले चल रहा यह SIR यह सुनिश्चित करेगा कि जो मतदाता पहले छूट गए थे, उन्हें मतदाता सूची में शामिल होने का एक नया मौका मिल सके.

किस राज्य में कितनी सीट?

देश के जो युवा 1 जनवरी को या उससे पहले 18 वर्ष के हो जाएंगे, उन्हें मतदाता के रूप में शामिल होने का अवसर मिलेगा और वे इन 5 राज्यों में अपना वोट डाल सकेंगे. उत्तर प्रदेश 403 सीट है, जहां विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 22 मई को समाप्त हो रहा है. 60 सदस्यों वाली मणिपुर, 40 सदस्यों वाली गोवा, 117 सदस्यों वाली पंजाब और 70 सदस्यों वाली उत्तराखंड विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च 2027 में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त होगा.

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
'CJP वाला पार्टी...', अरुणाचल के गृहमंत्री की बात सुनते ही चिल्लाने लगे Gen-Z, लगे CJP-CJP के नारे, वीडियो वायरल
'CJP वाला पार्टी...', अरुणाचल के गृहमंत्री की बात सुनते ही चिल्लाने लगे Gen-Z, लगे CJP-CJP के नारे, वीडियो वायरल
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
Cyclonic Storm Murasu Live: भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु ने दी दस्तक, तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश
LIVE: भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु ने दी दस्तक, तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश
Advertisement

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
"इन्हें 'दीया' से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी 'मिर्जा' से नफरत है", वारिस पठान का BJP पर तंज
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
US का ईरान के केशम द्वीप पर घातक अटैक, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
US का ईरान पर घातक हमला, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
Embed widget