एक्सप्लोरर

मंदसौर गैंगरेप की कठुआ से तुलना करने पर ट्रोल हुईं गायिका मालिनी अवस्थी, डिलीट किया ट्वीट

मंदसौर में 26 जून को छुट्टी के बाद स्कूल के बाहर से नाबालिग बच्ची का अपहरण करके उसके साथ बलात्कार कर उसे जान से मारने की कोशिश करते हुए उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मंदसौर में सात साल की बच्ची से हुए गैंगरेप की घटना पर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ट्रोल हो गई हैं. मालिनी अवस्थी ने ट्वीट कर मंदसौर गैंगरेप की तुलना कठुआ गैंगरेप से की थी. जिसके बाद लोगों ने ट्विटर पर उनकी खिंचाई शुरु कर दी. बाद में मालिनी अवस्थी ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया.

मालिनी अवस्थी ने क्या ट्वीट किया था? मालिनी अवस्थी ने ट्विटर पर लिखा था, ‘’कठुआ पर शर्म आई और मंदसौर पर जुबां पर ताले! आक्रोश में भेदभाव! बॉलीवुड में अब न कोई तख्ती लटका रहा, न विदेशी अखबारों और मीडिया में भारत को बदनाम करने वाला कोई लेख लिख रहा, न घंटों विलाप करने वाले एंकर अब व्यथित दिख रहे! बच्चियों में भी भेदभाव का दोहरा मापदंड सिर्फ सेक्य़ुलर कर सकते हैं.’’

मंदसौर गैंगरेप: गम में डूबे पीड़ित परिवार से बोले BJP विधायक- ‘सांसद जी मिलने आए हैं, धन्यवाद दीजिए’

मंदसौर गैंगरेप की कठुआ से तुलना करने पर ट्रोल हुईं गायिका मालिनी अवस्थी, डिलीट किया ट्वीट

मालिनी अवस्थी के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक शख्स ने लिखा, ‘’मालिनी अवस्थी जी मैं आपका बहुत सम्मान किया करता था. एक नारी होने के साथ आप एक लोकप्रिय संगीतकार भी हैं. लेकिन बलात्कार पर आपके यह तुच्छ विचार देखकर सचमुच निःशब्द हूं.’’

एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘’निर्भया हो या हो कठुआ, चाहे संस्कृति हो या हो मंदसौर या सूरत. बेटियां घर (हिन्दुस्तान) की इज़्ज़त होती हैं.’’

MP: मंदसौर की निर्भया के लिए सड़कों पर उतरे लोग, आरोपियों को फांसी देने की मांग

हेमन्त कुशवाहा नाम के एक शख्स ने लिखा, ‘’मालिनी अवस्थी जी बेटी हिन्दू की हो या मुसलमान की, सिख की हो या ईसाई की, बेटी को बेटी नजर से देखिए, धर्म मजहब की नजर से नहीं, बहुत ही शर्मनाक ट्वीट किया है आपने.  आप भी किसी बेटी की मां होंगी...!!! आप मोदी जी से अपील करिए कि जल्द दुष्कर्म की सजा फांसी की जाए, हम आपका साथ देंगे.’’

‏एक शख्स ने कहा, ‘’इस देश में आप जैसे लोग दूध और फटे दूध में अंतर नहीं जानते. इसलिए ऐसे विचार रखते हैं.’’

मंदसौर गैंगरेप के बारे में जानें- बता दें कि मंदसौर में 26 जून को छुट्टी के बाद स्कूल के बाहर से नाबालिग बच्ची का अपहरण करके उसके साथ बलात्कार कर उसे जान से मारने की कोशिश करते हुए उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किये गये पहले आरोपी इरफान को गुरुवार शाम को अजाक थाने में बनाई गई स्पेशल कोर्ट ने 2 जुलाई तक की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. जबकि दूसरे आरोपी आसिफ को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है.

कठुआ गैंगरेप के बारे में जानें- जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के रासना जंगल में जनवरी में घोड़ों को चराने गई बकरवाल समुदाय की आठ साल की लड़की लापता हो गई थी. उसका शव एक हफ्ते बाद बरामद किया गया. जांच में खुलासा हुआ कि उसे बंधक बना कर रखा गया था और उसके साथ रेप से पहले नशीली दवाएं दी गई और उसकी हत्या कर दी गई. 8 साल की मासूम के साथ रेप और हत्या के इस मामले में पुलिस 8 लोगों पर मामला दर्ज किया. आपको बता दें कि इन 8 आरोपियों में से एक नाबालिग आरोपी भी है.

कठुआ गैंगरेप पर कैंपेन को मालिनी ने बताया था डिजाइन्ड कैंपेन इससे पहले मालिनी अवस्थी ने कठुआ गैंगरेप पर बॉलीवुड हीरोइनों की तरफ से किए जा रहे विरोध को गायिका मालिनी अवस्थी ने डिजाइन्ड कैंपेन बताया था. उन्होंने ट्वीट कर इस कैंपेन को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर जांच में देवी स्थान में रेप की बात सामने नहीं आई तो क्या करेंगी ये अभिनेत्रियां? मालिनी ने अपने ट्वीट में करीना कपूर खान स्वरा भास्कर सोनम कपूर और मिन्नी माथुर की तस्वीरें भी शेयर की थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget