एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Murder Case: मूसेवाला मर्डर केस अपराध की दुनिया की सनसनीखेज मिस्ट्री, एक क्लिक में जानिए कब क्या हुआ

Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस आए दिन होने वाले नए खुलासों के साथ देश की सबसे सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री में शामिल हो गया. इसने सत्ता के गलियारों से लेकर बॉलीवुड तक हिला दिया है.

Sidhu Moose Wala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इसके साथ ही यह मर्डर देश में सबसे अधिक चर्चा में बने रहने वाले हत्याकांड में शामिल हो गया है. इस केस में अब तक पंजाब पुलिस (Punjab Police) 10 लोगों को गिरफ़्तार कर चुकी है. इस केस के बाद ही सोशल मीडिया पर कई पोस्ट आने लगी. गैंगस्टर गुरलाल बराड़ और विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या का बदला वाले फ़ेसबुक पोस्ट इसका सबूत हैं. मूसेवाला की हत्या के बाद अब-तक इस केस में क्या-क्या हुआ इस पर हमारे साथ एक नजर आप भी डालिए.

जब सिंगर की थार से टकराई टोयोटा

बीते महीने 29 मई को मूसेवाला की थार में  टोयोटा कोरोला कार टकराई गई थी. टक्कर लगने पर थार के रुकते ही गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेन्स बिशनोई के भेजे शूटर्स ने सिद्धू मूसेवाला पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. इस दौरान कोरोला का एक दरवाजा डैमेज हो गया था, इसीलिए खारा बरनाला के पास शूटर्स ने एक ऑल्टो कार छीनी और इसमें हमलावर फ़रार हो गए. इस दौरान बोलेरो उनके पीछे- पीछे ही थी. इस बोलेरो को हमलावरों ने 13 किलोमीटर दूर लावारिस छोड़ दिया. 

मेन लीड बनी फ़तेहाबाद के पेट्रोल पंप की रसीद

सबसे महत्वपूर्ण लीड पुलिस को फ़तेहाबाद के पेट्रोल पंप की रसीद से मिली. पेट्रोल पंप का CCTV क़ब्ज़े में लिया गया. इसमें सोनीपत के शूटर प्रियव्रत फौजी की तस्वीर मिली और फिर बोलेरो के इंजन और चेसिस नंबर से मालिक का पता लगाया गया. मूसेवाला के शूटर्स में तरनतारन का जगरूप रूपा और मनु भी शामिल हैं. इन दोनों को सारज मिंटू के कहने पर मनप्रीत भाऊ ने कोरोला कार दी थी. हमलावरों की कोरोला कार फ़िरोज़पुर जेल में बंद गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना के नाम पर निकली गई थी. इस केस में 3 जून को सिरसा का रहने वाला प्रभदीप सिंह पकड़ा गया और उसने बताया कि गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) के दो साथियों को उसने अपने घर रखा था.  बरार के इन दो साथियों ने ही सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के घर जाकर न सिर्फ़ उनके सुरक्षा कर्मियों से बात की थी, बल्कि सिक्योरिटी के लिए लगे CCTV भी देखे थे.

अब तक पकड़े गये 10 आरोपियों में किसने कैसे -क्या किया..सभी गिरफ़्तार आरोपी और उनका रोल..

1. लॉरेन्स बिशनोई- मास्टर माइंड
2. चरनजीत चेतन - हथियार शूटर तक पहुंचाए. गाड़ियों के लिए फ़र्ज़ी नम्बर प्लेट का जुगाड़ किया.
3. संदीप उर्फ़ केंकड़ा- गोल्डी बराड़ और सचिन थपन के कहने पर 29 मई को मूसेवाला की रैकी की और सेल्फ़ी ली और शूटर्स को  मूसेवाला की गाड़ी, गार्ड्ज़ और साथियों की सूचना दी.
4. नसीब-राजस्थान के सादुलशहर से बोलेरो गाड़ी लाकर शूटर्स को दी.
5. पवन बिशनोई- बोलेरो गाड़ी मुहैया करायी और शूटर्स को पनाह दी .
6. मोनु डागर- गोल्डी बराड़ के कहने पर दो शूटर दिए और बाक़ी शूटर्स की टीम बनाई.
7. प्रभदीप सिद्धू- जनवरी महीने में गोल्डी बराड़ के कहने पर उसके सहयोगी को पनाह दी और उसके साथ मूसेवाला की रैकी भी की. 
8. सारज मिंटू- गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य है. इसने गोल्डी बराड़ के कहने पर आरोपी मनप्रीत भाऊ से कोरोला कार शूटर्स को देने के लिए कहा.
9. मनप्रीत भाऊ- सारज़ मिंटू के बताए दो लोगों को कोरोला कार डिलीवर की.
10. मनप्रीत सिंह मन्ना- जेल में बंद मन्ना ने अपनी कोरोला कार मनप्रीत भाऊ को शूटर तक पहुंचाने को दी. 

ये हैं चार शूटर्स- पुलिस के मुताबिक़ चार शूटर्स- प्रियब्रत,अंकित, मनु और जगरूप रूपा हैं

ये भी पढ़ें:

Gujarat News: गुजरात AIMIM प्रमुख को मिली जान से मारने की धमकी, फोन करने वाले ने किया सिद्धू मूसेवाला की 'हत्या' का दावा

Sidhu Moose Wala Murder: 2010 में Lawrence Bishnoi ने अपराध की दुनिया में रखा था कदम, 12 साल में 36 वारदातों को दिया अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, 104 यात्री थे सवार
इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, 104 यात्री थे सवार
धुव्र राठी, प्रकाश राज, सौरव दास की हो गई मीटिंग, CJP का अगला प्लान तैयार
धुव्र राठी, प्रकाश राज, सौरव दास की हो गई मीटिंग, CJP का अगला प्लान तैयार
राहुल गांधी को CM हिमंत बिस्वा सरमा का अल्टीमेटम, 'मेरी चेतावनी है कि तुम...'
राहुल गांधी को CM हिमंत बिस्वा सरमा का अल्टीमेटम, 'मेरी चेतावनी है कि तुम...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget