एक्सप्लोरर

'BSF की गोलियों से हुई लोगों की मौत', मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोले ममता सरकार के मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी

सिद्दीकुल्ला चौधरी ने मौतों को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि बीएसफ की गोली से लोग मारे गए हैं. इसके लिए हमारी सरकार जिम्मेदार नहीं है.

नए वक्फ कानून के खिलाफ मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत पर सियासत शुरू हो गई है. पश्चिम बंगाल की पुलिस इन मौतों की जांच करने की बात कह रही है. इस बीच ममता बनर्जी की सरकार के मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी ने मुर्शिदाबाद हिंसा में हुई मौतों को लेकर बड़ा दावा कर दिया. एबीपी न्यूज से बातचीत में सिद्दीकुल्ला चौधरी ने हिंसा में हुई मौतों के लिए बीएसएफ को जिम्मेदार ठहरा दिया.

सिद्दीकुल्ला चौधरी ने मौतों को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि बीएसफ की गोली से लोग मारे गए हैं. इसके लिए हमारी सरकार जिम्मेदार नहीं है. उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने गोली चलाई है, उनसे पूछिए. राज्य सरकार की पुलिस ने कोई गोली नहीं चलाई. इतना ही नहीं ममता सरकार के मंत्री ने कहा कि मुर्शिदाबाद हिंसा में बाहरी लोग शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि हिंसा में बीजेपी के लोग भी शामिल हो सकते हैं.

'ममता सरकार को बदनाम करने की साजिश'

ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी ने कहा कि हमने 10 अप्रैल, 2025 को कलकत्ता में प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन में लाखों लोग थे. इसमें साढ़े तीन हजार गाड़ियां आई थीं. वहां कोई हिंसा नहीं हुई. उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है, इस हिंसा में बीजेपी के लोग अंदर घुसे हों. उन्होंने कहा कि ये सरकार को बदनाम करने के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद में पुलिस की गाड़ी पर हमला किया गया. बीडीओ ऑफिस में तोड़-फोड़ की गई, इसका जिम्मेदार कौन है?  

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, हुगली, मालदा और 24 परगना जिलों में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए. भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों समेत कई दुकानों और वाहनों में आग लगा दी. हिंसा भड़कने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी धर्मों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. वहीं, हिंसा के बाद इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती के लिए बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

हाई कोर्ट ने हिंसाग्रस्त इलाकों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश जारी किया, जिसके बाद केंद्र सरकार की ओर से पश्चिम बंगाल में अर्धसैनिक बलों की 5 कंपनियां भेजी गईं. पुलिस अधिकारियों ने बयान जारी करते हुए पश्चिम बंगाल में हालात सामान्य होने की बात कही है.

ये भी पढ़ें:

मुर्शिदाबाद हिंसा पर TMC विधायक बोले- दंगों के लिए मोदी, योगी और शाह जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget