एक्सप्लोरर

शुजात बुखारी हत्याकांड: CCTV फोटो जारी, गृहमंत्री राजनाथ ने की पीएम मोदी से बातचीत

लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट (15 वीं कोर के कमांडर) ने कहा है कि उनका मानना है कि वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर गोली मारी गई है.

श्रीनगर/नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी और उनके दो बॉडीगार्ड की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच एसआईटी को सौंप दी है. इस मामले में अब तक एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है. कश्मीर के महानिरीक्षक (आईजी) स्वयं प्रकाश पाणि ने कहा कि सदिंग्ध की पहचान जुबैर कादरी के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि कादरी, बुखारी के साथ एक पीएसओ की पिस्तौल चुराते हुए वीडियो में नजर आ रहा है. पुलिस ने हत्या में शामिल आंतिकियों की सीसीटीवी फोटो भी जारी किये हैं.

लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट (15 वीं कोर के कमांडर) ने कहा कि उनका मानना है कि बुखारी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर गोली मारी गई है. उन्होंने मीडिया से कहा ,‘‘ मेरा आकलन है कि आईएसआई के इशारे पर इस काम को अंजाम दिया गया है. बाकी जांच में पता चल जायेगा.’’ पुलिस ने एक वीडियो स्क्रीन जारी की है जिससे यह पता चलता है कि एक दाढ़ी वाला शख्स बुखारी के कार का मुआयना कर रहा है. इस वीडियो को वहां एक राहगीर ने बनाया था.

पीएम की बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल रात जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. अधिकारियों ने बताया कि बैठक के दौरान समझा जाता है कि गृह मंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या समेत हाल में हुई हत्याओं के मद्देनजर कश्मीर घाटी की सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी. बैठक में रमजान के दौरान आतंकवादियों के खिलाफ स्थगित अभियान की अवधि की समीक्षा की गई. अभियान को स्थगित किये जाने की मियाद आज खत्म हो गयी. बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शरीक हुए.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुजात बुखारी की हत्या की निंदा की है. उन्होंने कहा कि कायरतापूर्ण हमला दर्शाता है कि आतंकवादी काफी हताश हैं. उन्होंने कहा , ‘‘आतंकवादियों द्वारा शुजात बुखारी की हत्या किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और हम इस तरह के हमलों की निंदा करते हैं. हम यह कहना चाहेंगे कि सरकार प्रेस की स्वतंत्रता के लिये वचनबद्ध हैं.’’

शुजात बुखारी हत्याकांड: CCTV फोटो जारी, गृहमंत्री राजनाथ ने की पीएम मोदी से बातचीत

नम आंखों से विदाई बुखारी को कल उनके पैतृक गांव में आज सुपुर्द ए खाक किया गया. भारी बारिश के बीच उनके जनाजे में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें उनके दोस्त और प्रशंसक भी शामिल थे. जिस समय वरिष्ठ पत्रकार को सुपुर्द ए खाक करने की तैयारी चल रही थी , उस समय पाठकों के हाथ में राइजिंग कश्मीर का ताजा अंक था. अखबार के पहले पूरे पन्ने पर काले रंग की पृष्ठभूमि में प्रधान संपादक शुजात की श्याम श्वेत तस्वीर छपी थी. इस पन्ने पर एक संदेश लिखा है: जिन लोगों ने उन्हे हमसे छीन लिया है, उन कायरों से नहीं डरेंगे. जिन लोगों ने शुजात के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया और परिजनों को सांत्वना देने उनके गांव गए, उनमें विपक्ष के नेता उमर अब्दुल्ला और बीजेपी और पीडीपी के मंत्री शामिल हैं. शुजात बुखारी हत्याकांड: CCTV फोटो जारी, गृहमंत्री राजनाथ ने की पीएम मोदी से बातचीत

राइजिंग कश्मीर के संपादक बुखारी और उनके दो अंगरक्षकों की गुरुवार शाम को इफ्तार से थोड़ा पहले श्रीनगर के लाल चौक के निकट प्रेस एनक्लेव में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. उनके दो निजी सुरक्षा अधिकारियों की भी हत्या कर दी गई थी.

पहले भी पत्रकार बन चुके हैं निशाना साल 1991 में ‘असलफा’ के संपादक मोहम्मद शबान वकील की हिजबुल मजाहिद्दीन के आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी. इसके चार साल बाद 1995 में बीबीसी संवाददाता युसूफ जमील बम धमाके में बाल बाल बच गए थे. यह विस्फोट उनके कार्यालय में हुआ था. इस घटना में एएनआई के कैमरामैन मुश्ताक अली मारे गए थे. नाफा के संपादक परवेज मोहम्मद सुल्तान की 2003 में हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादियों ने प्रेस एनक्लेव स्थित कार्यालय में गोली मार कर हत्या कर दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, भ्रम फैलने की शिकायत पर दिया आदेश
अदालती कार्यवाही की Video रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, भ्रम फैलने की शिकायत के बाद आदेश

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget