एक्सप्लोरर

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले में 30 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, दिया यह अहम आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का भी निर्देश दिया है. अब अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होनी है.

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (3 अक्टूबर, 2023) को एक बार फिर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले से जुड़े मुकदमों का ब्यौरा मांगा. 21 जुलाई को भी कोर्ट ने शाही ईदगाह कमेटी की याचिका सुनते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट से रिकॉर्ड मांगा था. हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की तरफ से अब तक कोई जवाब न आने के चलते सुप्रीम कोर्ट ने मामला हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के संज्ञान में लाने के लिए कहा. अगली सुनवाई में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को भी कहा गया है. अब कोर्ट 30 अक्टूबर को अगली सुनवाई करेगा.

ईदगाह कमेटी मामले से जुड़े सभी केस इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर किए जाने का विरोध कर रही है. उसका कहना है कि सुनवाई मथुरा की कोर्ट में होनी चाहिए. जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार से जन्मभूमि मामले से जुड़े मुकदमों की लिस्ट देने को कहा था. हालांकि, तब सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी भी की थी कि मामले के महत्व को देखते हुए हाईकोर्ट में सुनवाई ठीक ही है.

21 जुलाई को कोर्ट ने दिया था ये आदेश
21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से संबंधित मुकदमों का डेटा जमा करने को कहा था. जस्टिस एस. के. कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ याचिका पर सुनवाई कर रही थी. पीठ ने कहा कि मामले के महत्व को देखते हुए, क्या यह बेहतर नहीं होगा कि हाईकोर्ट मामले की सुनवाई करे. अगर इसे उच्च स्तर पर करने की कोशिश की जाती है तो मामले का लंबित होना किसी भी पक्ष के हित में नहीं है. जस्टिस कौल ने कहा कि यह मामला हाईकोर्ट स्तर पर ही सुलझ जाए तो बेहतर होगा. पीठ ने तब अपने आदेश में कहा, 'हम हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार से यह कहना उचित समझते हैं कि वे हमें बताएं कि वे कौन से मुकदमे हैं जिन्हें सम्मिलित करने की मांग की गई है.'

मथुरा अदालत के समक्ष मुकदमे में, बाल कृष्ण ने हिंदू सेना प्रमुख विष्णु गुप्ता और अन्य के माध्यम से सिविल जज सीनियर डिवीजन (III) की अदालत में मुकदमा दायर कर शाही मस्जिद ईदगाह को स्थानांतरित करने की मांग की थी. उनका दावा है कि इसका निर्माण श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की 13.37 एकड़ जमीन के एक हिस्से पर किया गया है. इससे पहले हाईकोर्ट ने 26 मई को निर्देश दिया था कि मथुरा अदालत के समक्ष लंबित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से संबंधित सभी मामलों को अदालत में स्थानांतरित कर दिया जाए.

यह भी पढ़ें:-
'कांग्रेस कहती है जितनी आबादी उतना हक... तो क्या हिंदू अपना हक ले लें?' छत्तीसगढ़ में बोले पीएम मोदी

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget