एक्सप्लोरर

'कांग्रेस कहती है जितनी आबादी उतना हक... तो क्या हिंदू अपना हक ले लें?' छत्तीसगढ़ में बोले पीएम मोदी

Bihar Caste Survey: बिहार में जातिगत सर्वे और कांग्रेस की जितनी आबादी उतना हक की मांग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में बड़ी बात कही है.

PM Modi In Jagadalpur: बिहार में जातिगत सर्वे के आंकड़े सामने आने के बाद इस पर राजनीति शुरू हो गई है. इसके साथ ही देश में जातिगत जनगणना की मांग भी तेज हो गई. इस बीच छत्तीसगढ़ के बस्तर में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की जितनी आबादी उतना हक वाली मांग को लेकर पार्टी पर हमला किया. उन्होंने कहा कि मनमोहन जी तो कहते थे की देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है और उसमे भी मुसलमानों का पाहला हक है तो क्या अब कांग्रेस अल्पसंख्यकों के साथ भी धोखा करना चाहती है.

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस कह रही है जिसकी जितनी संख्या है उसे उसी हिसाब से हक मिले तो इस देश में सबसे ज्यादा आबादी किसकी है? कांग्रेस के हिसाब से अब देश के हिन्दू अपना हक उसी अनुपात में ले लें क्या? इस तरह तो देश के संसाधनों पर पहला हक देश के हिन्दुओं का है. कांग्रेस देश के हिन्दुओं को बांटने का काम कर रही है ताकि उनको बर्बाद किया जा सके." 

'गरीब कल्याण ही मेरा मकसद'

पीएम मोदी ने कहा, "कल से कांग्रेस ने एक अलग राग अलापना शुरू कर दिया है, ये कहते हैं जितनी आबादी, उतना हक. मैं कहता हूं इस देश में अगर सबसे बड़ी कोई आबादी है तो वह गरीब है इसलिए गरीब कल्याण ही मेरा मकसद है. कांग्रेस के मुताबिक अगर आबादी के हिसाब से ही देश के संसाधनों पर हक का फैसला होने वाला है तो पहला हक किसका होगा?" उन्होंने रैली में आई जनता से सवाल करते हुए कहा, "इस देश में सबसे ज्यादा आबादी किसकी है?" 

पीएम मोदी का कांग्रेस से सवाल

उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा, "जरा कांग्रेस वाले स्पष्ट करें कि क्या आबादी के हिसाब से हक मिलेगा क्या? तो क्या कांग्रेस अल्पसंख्यकों को हटाना चाहती है? तो सबसे बड़ी आबादी वाले हिंदू आगे बढ़कर अपना हक ले लें क्या?"

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी को अब कांग्रेस के लोग नहीं चला रहे. कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता मुंह पर ताला लगाकर बैठे हैं. न तो उनसे कुछ पूछा जाता है और न वो ये सब देखकर बोलने की हिम्मत करते हैं. अब कांग्रेस को ऐसे लोग चला रहे हैं जो देश विरोधी ताकतों से मिले हुए हैं. कांग्रेस किसी भी कीमत पर देश के हिंदुओं को बांटकर भारत को तबाह करना चाहती है."

ये भी पढ़ें: Bihar Caste Survey: 'जातीय सर्वे से पीएम मोदी की उड़ी नींद, इसलिए न्यूजक्लिक पर कार्रवाई', बोले पवन खेड़ा, ED के एक्शन को बताया पुराना हथियार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget