एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: आफताब का आज फिर होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, लाया गया एफएसएल

Aftab की जेल वैन पर हुए हमले के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन से आफताब की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है. सोमवार को जेल वैन पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया था.

Aftab Polygraph Test Today: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को मंगलवार को फिर सुबह दिल्ली के रोहिणी स्थित FSL दफ्तर लाया गया. एफएसएल के अडिशनल डायरेक्टर डॉ संजीव गुप्ता का कहना है कि आज एक बार फिर आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट होना है. उम्मीद है कि ये आखिरी सेशन होगा. वहीं तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि सुबह लगभग 8:30 बजे आफताब को तिहाड़ से रोहिणी के लिए ले जाया जाएगा. सुबह 10 बजे तक आफताब को एफएसएल के डायरेक्टर के सामने हाजिर करने का निर्देश है.

सोमवार (28 नवंबर) को आफताब की जेल वैन पर हुए हमले के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन से आफताब की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है. जेल प्रशासन का कहना है कि जेल से बाहर ले जाने और वापस लाने की जिम्मेदारी थर्ड बटालियन की होती है इसलिए थर्ड बटालियन से कहा गया है कि आफताब को बाहर ले जाने और वापस लाने के दौरान उसकी सुरक्षा बढ़ाई जाए.

पुलिस वैन पर हमला

अपनी लिव-इन-पार्टनर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर जा रही एक पुलिस वैन पर सोमवार को रोहिणी स्थित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) के बाहर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया. पूनावाला को पॉलीग्राफ जांच के लिए एफएसएल ले जाया गया था.

'हमलावरों को हिरासत में लिया गया'

सोमवार शाम को एक कार ने पुलिस वैन को ओवरटेक किया और उसे रुकने पर मजबूर कर दिया. उसके बाद कुछ लोग कार से उतरे और पूनावाला को लेकर जा रही वैन पर हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि वैन को मौके से हटा लिया गया है, दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है और हथियार जब्त कर लिए गए हैं. उन्होंने बताया कि घटना शाम को करीब 6.45 हुई. इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं. उनमें से एक वीडियो में देखा जा सकता है कि तलवारें लिए हुए हमलावरों को तितर-बितर करने के लिए एक पुलिसकर्मी अपनी रिवाल्वर निकाल रहा है.

श्रद्धा के 35 टुकड़े करने का आरोप

बता दें कि आफताब पूनावाला ने दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित मकान में श्रद्धा वालकर की कथित रूप से गला दबा कर हत्या कर दी थी और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटने के बाद 300 लीटर के फ्रिज में करीब तीन सप्ताह तक रखा. फिर उन टुकड़ों को कई दिनों तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंका. पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया. अदालत ने 22 नवंबर को आफताब को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा और उसके बाद 26 नवंबर को उसे 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

ये भी पढ़ें- कर्नाटक: कुख्यात अपराधी सुनील के साथ दिखे बीजेपी नेता, कांग्रेस ने बनाया मुद्दा, मंत्री ने मानी अपनी गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget