एक्सप्लोरर

कर्नाटक: कुख्यात अपराधी सुनील के साथ दिखे बीजेपी नेता, कांग्रेस ने बनाया मुद्दा, मंत्री ने मानी अपनी गलती

Karnataka News: कर्नाटक बीजेपी के दो सांसद और विधायक कुख्यात अपराधी सुनील के साथ नजर आए हैं. साल 2000 के अंत में सुनील कुमार की जुर्म की दुनिया में गैंगस्टर के रूप में एंट्री हुई थी.

Karnataka Political Drama: कर्नाटक का सियासी पारा सोमवार को काफी गर्म दिखा. यहां विपक्षी दल खासकर कांग्रेस ने कुख्यात अपराधी 'साइलेंट' सुनील के साथ मंच साझा करने पर बीजेपी नेताओं की तीखी आलोचना की. दरअसल, रविवार को सांसद पीसी मोहन और तेजस्वी सूर्या के अलावा विधायक उदय गरुड़हर सहित भाजपा के कई नेता एक रक्तदान शिविर में सुनीला के साथ नजर आए थे. इस तस्वीर को लेकर कांग्रेस ने मुद्दा बनाया और बीजेपी पर हमला बोला.

कांग्रेस ने एक के बाद एक कर कई ट्वीट किए और सत्तारूढ़ भाजपा पर अपराधियों के साथ संबंध होने का आरोप लगाया. कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र से सवाल किया कि क्या उन्होंने पुलिस को कार्रवाई करने से रोका था. कांग्रेस ने सवाल किया, ‘राज्य में अपराध कैसे कम हो सकता है, जब अपराधियों के साथ भाजपा के संबंध हैं. ज्ञानेंद्र, क्या आपके विभाग में अपराधियों को पकड़ने की क्षमता नहीं है या आपने स्वयं पुलिस को रोका है?’

इस संबंध में पत्रकारों ने जब गृह मंत्री ज्ञानेंद्र से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी नहीं है. पहले वह इस संबंध में जानकारी एकत्र करेंगे, उसके बाद ही अपनी प्रतिक्रिया देंगे.

मंत्री ने जताया दुख

वहीं, बेंगलुरु सेंट्रल के सांसद पीसी मोहन ने सोमवार को कहा कि 'रविवार को रक्तदान शिविर में उन्हें सुनील के साथ मंच साझा करने पर काफी दुख है. जहां तक मेरा संबंध था, यह सिर्फ एक रक्तदान शिविर था लेकिन वहां जाने के बाद मुझे अहसास हुआ कि यह एक गलती थी. तेजस्वी और मुझे इसका पछतावा है.’

कौन है साइलेंट सुनील

साल 2000 के अंत में सुनील कुमार की जुर्म की दुनिया में गैंगस्टर के रूप में एंट्री हुई थी. वह पुलिस प्रशासन की नजर में साल 2005 तक बचा रहा. वह कई साल तक पुलिस की नजर से दूर रहा. इसके पीछे का कारण उसका शांति से वारदात को अंजाम देना और चुपचाप अंडरग्राउंड होना था. स्थानीय पुलिस के मुताबिक सुनील कॉन्ट्रैक्ट किलर के तौर पर काम करता था.

ये भी पढ़ें

iNCOVACC Intra-Nasal Vaccine: भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन को मिली मंजूरी, ऐसी स्थिति में किया जाएगा इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
LIVE: दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद, सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget