एक्सप्लोरर

आप ने दी चुनाव आयोग को चुनौती, कहा- आयोग अपनी ईवीएम दे हम हैक करके दिखायेंगे

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को चुनाव आयोग को चुनौती दी है. पार्टी का कहना है कि हाल ही में हुये पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल हुई इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में से कोई एक मशीन अगर मुहैया करायी जाये तो पार्टी के विशेषज्ञ उसे हैक करने के अपने आरोपों को सही साबित करके दिखा देंगे.

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने चुनाव आयोग से ईवीएम में छेड़छाड़ के आरोपों पर गौर करने के लिए आयोग की अगुवाई में सर्वदलीय समिति बनाने की मांग करते हुये आयोग को यह चुनौती दी. भारद्वाज ने दो दिन पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रोटोटाइप ईवीएम को हैक करने का सजीव प्रदर्शन करते हुये आयोग की मशीनों में भी गड़बड़ी करने का दावा किया था. उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रतिनिधि कल आयोग की तरफ से इस मुद्दे पर होने वाली सर्वदलीय बैठक में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में प्रयुक्त ईवीएम देने की मांग करेंगे.

नौ मई को दिल्ली विधानसभा में ईवीएम जैसे एक उपकरण में छेड़छाड़ हो सकने का प्रदर्शन करने वाले आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि समिति में चुनाव आयोग के अलावा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि होने चाहिए. समिति के समक्ष आप के प्रतिनिधि आयोग की तरफ से मुहैया करायी जाने वाली ईवीएम में गड़बड़ी के दावे को सच साबित कर दिखायेंगे.

चुनाव आयोग ने यहां अपने मुख्यालय में कल इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

आप ने पंजाब और गोवा विधानसभा और हालिया एमसीडी चुनावों में उसके निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ईवीएम का मुद्दा उठाया है. आप के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज यहां चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और आगामी चुनावों में वीवीपीएटी युक्त ईवीएम इस्तेमाल करने की मांग की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
मार्को रुबियो के भारत दौरे पर राहुल गांधी का तंज, कहा- 'मोदी जी, मैं समझा दूं...'
मार्को रुबियो के भारत दौरे पर राहुल गांधी का तंज, कहा- 'मोदी जी, मैं समझा दूं...'
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget