एक्सप्लोरर

क्या भारत भी खत्म कर दे मौत की सजा का प्रावधान ?

दुनिया के 142 देशों ने किसी भी तरीके से मौत की सजा का प्रावधान खत्म कर दिया है. मानवाधिकार संगठनों की हमेशा से यह मांग रही है कि भारत को भी इन 142 मुल्कों में शुमार होकर दुनिया के समक्ष अपना मानवीय चेहरा पेश करना चाहिये.

नयी दिल्ली: आजाद भारत में पहली महिला शबनम को होने वाली फांसी को लेकर मानवाधिकार संगठनों ने फिर से यह बहस छेड़ दी है कि भारत को मौत की सजा का प्रावधान खत्म कर देना चाहिये. उनका तर्क है कि कई बार बेगुनाह भी इसका शिकार होते हैं. वैसे दुनिया के 195 देशों में से सिर्फ 53 मुल्क ऐसे हैं,जहां किसी जघन्य अपराध के लिए मौत की सजा दी जाती है जिसमें भारत भी शामिल है.

दुनिया के 142 देशों ने किसी भी तरीके से मौत की सजा का प्रावधान खत्म कर दिया है. मानवाधिकार संगठनों की हमेशा से यह मांग रही है कि भारत को भी इन 142 मुल्कों में शुमार होकर दुनिया के समक्ष अपना मानवीय चेहरा पेश करना चाहिये.हाल में जिन देशों ने अपने यहां मौत की सजा का प्रावधान खत्म किया, उनमें मडागास्कर, बेनिन, गिनीया और बुर्किना फासो शामिल हैं.

चीन के बाद ईरान दुनिया में दूसरा ऐसा सबसे बड़ा देश है जहां पर फांसी की सजा दी जाती है. मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल के मुताबिक ईरान में 2019 में 251 लोगों को मौत की सजा दी गई थी.चीन और उत्तर कोरिया अपने यहां दी जाने वाली मौत की सजा का न कोई रिकार्ड रखते हैं और न ही दुनिया को इस बारे में बताते हैं लेकिन एमनेस्टी का अनुमान है कि चीन में हर साल हजारों लोगों को मौत की सजा दी जाती है.

दुनिया के 53 देशों में भारत अकेला ऐसा मुल्क है जहां अब तक सबसे कम लोगों को फांसी के फंदे पर लटकाया गया. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की बात की जाये, तो वहां की दंड संहिता में बलात्कार और नशीले पदार्थों की तस्करी समेत ऐसे 27 जुर्म शामिल हैं जिसके लिए मौत की सजा दी जाती है. साल 2018 में वहां 633 लोगों को फांसी की सजा दी गई और माना जाता है कि हर साल वहां अमूमन पांच सौ से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतारा जाता है.

एमनेस्टी के रिकॉर्ड के मुताबिक 2019 में दुनिया के 20 देशों में कुल 657 लोगों को मौत की सजा दी गई जो 2018 के मुकाबले पांच फीसदी कम थी.पिछले एक दशक में यह सबसे कम आंकड़ा था. वहीं अगर फांसी की सजा सुनाए जाने के आंकड़ों पर गौर करें,तो 2019 में 53 देशों में यह संख्या 2307 थी,जबकि 2018 में यह 2531 थी.चीन और उत्तर कोरिया को छोड़ दिया जाए तो दुनिया भर में जितने लोगों को मौत की सजा दी जाती है,उसका 90 फीसदी हिस्सा सिर्फ चार मुल्कों ईरान,इराक,पाकिस्तान और सऊदी अरब का होता है. पूरे यूरोप में अकेला बेलारुस ऐसा देश है जिसने मौत की सजा के प्रावधान को खत्म नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मियापुर की 50 हजार करोड़ की जमीन पर SC का फैसला, KCR को लगा बड़ा झटका
मियापुर की 50 हजार करोड़ की जमीन पर SC का फैसला, KCR को लगा बड़ा झटका
'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?
'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘अगर सरकार किसी को रोक रही है, तो सबूत दिखाएं’, राहुल गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
‘अगर सरकार किसी को रोक रही है, तो सबूत दिखाएं’, राहुल गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget