एक्सप्लोरर

'मोदी युग में इंसानों को बंदर बनाया गया', शिवसेना का सामना के जरिए केंद्र पर बड़ा वार

Lok Sabha Election 2024: शिवसेना (UBT) ने मुखपत्र सामना में लिखा, पीएम मोदी को लोकतंत्र से कोई लेना-देना नहीं है. लोकतंत्र के सीने पर पैर रखकर उन्होंने चुनाव को ही ‘हाईजैक’ करने का फैसला किया.

Saamana on EC and PM Modi: शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र सामना (sammana) के जरिए केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है. शिवसेना ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) को केंद्र सरकार ने ‘हाईजैक’ कर लिया है.

सामना के संपादकीय में सूरत और इंदौर में भाजपा के उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत का जिक्र करते हुए लिखा कि भाजपा को चुनाव हैक करने का सूत्र मिल चुका है. लेख में कहा गया कि कांग्रेस को खत्म करने का दावा करने वाले मोदी और अमित शाह कांग्रेस से डरे हुए हैं.

लेख में शिवसेना ने कहा कि सूरत में लोकसभा चुनाव भाजपा ने निर्विरोध जीत लिया. कांग्रेस उम्मीदवार के आवेदन को खारिज कर दिया. बाकी उम्मीदवारों को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा और जिला कलेक्टर ने भाजपा उम्मीदवार को विजेता घोषित कर दिया.

चुनाव पर कब्जा करना चाहती है बीजेपी- सामना

उन्होंने आगे कहा कि सूरत की ही पुनरावृत्ति मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई. कांग्रेस उम्मीदवार पर दबाव बनाकर इनका नामांकन वापस करवाया गया. भाजपा नेता सीना ठोककर खुलेआम कहते हैं कि भविष्य में कई निर्वाचन क्षेत्रों में ऐसा ही होगा. इसका मतलब यह है कि भाजपा चुनाव में वोटिंग कराए बिना ही चुनाव पर कब्जा करना चाहती है.

सामना में लिखा, संसद में विपक्षी सांसदों को निलंबित करने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि एक झटके में 150 विपक्षी सांसदों को निलंबित करने वाली सरकार किसी भी स्तर तक जा सकती है. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए नरेंद्र मोदी को अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अमित शाह भी लगातार अशोभनीया भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं.

‘मोदी युग में इंसानों को बंदर बनाया गया’

शिवसेना ने लिखा, मोदी ने अपने उद्योगपति मित्रों का कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय नहीं कर पाए. लेख में पीएम मोदी और पंडित नेहरू की तुलना की गई और कहा गया कि नेहरू का कार्यकाल व्यक्तित्व और नीतियों से प्रभावित था. नेहरू ने बंदरों को इंसान बनाया. मोदी युग में उन्हीं लोगों को फिर से बंदर बनाया और देश को पाषाण युग में पहुंचा दिया गया. लेख में पीएम मोदी पर भारत को कट्टरता की ओर ले जाने का आरोप लगाया गया है. शिवसेना ने लिखा, वैज्ञानिकता और आधुनिकता के पथ पर चल रहे भारत को पीएम मोदी बुरे मार्ग पर ले जा रहे हैं.

वैक्सीन, महंगाई और रेवन्ना मामले को लेकर घेरा

शिवसेना ने एस्ट्रजेनका (astrazeneca) के ताजा कबूलनामे को लेकर भी पीएम पर वार किया. लेख में कहा गया कि वैक्सीन सर्टिफिकेट पर मोदी ने खुद की फोटो छपवाकर प्रचार किया, लेकिन अब खुलासे के बाद वैक्सीन सर्टिफिकेट से उनकी तस्वीर गायब कर दी गई. सामना में लेख के जरिए शिवसेना ने पीएम को महंगाई के मुद्दे पर भी घेरा. साथ ही कर्नाटक के प्रज्वल रेवन्ना सेक्स कांड (prajwal revanna sex scandal) को लेकर भी बीजेपी पर वार किया. अब मतदाताओं को निर्णय लेना है कि लोकतंत्र में चुनाव को ‘हाईजैक’ करने वालों के हाथ में देश अब नहीं रहन चाहिए या नहीं.

(इनपुट- कृष्णा)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget