एक्सप्लोरर

किसानों को लेकर शिवसेना का पीएम मोदी पर तंज, कहा- आय नहीं आत्महत्याएं दोगुनी हुईं 

शिवसेना ने कहा है किअसीमित घोषणाएं औऱ उसी जुमलेबाजी से देश की जनता परेशान हो चुकी है. जुमलों के इस जुल्म का विस्फोट साल 2019 के चुनावों में होगा.

मुंबई: किसानों के मुद्दे पर शिवसेना ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है. शिवसेना ने सामना के संपादकीय में पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि किसानों की आय तो दोगुनी नहीं हुईं, लेकिन आत्महत्याएं जरूर दोगुनी हुईं हैं. शिवसेना ने दावा किया है कि साल 2014 के बाद से देश में अबतक करीब 40 हजार किसानों ने आत्महत्या की हैं.

जुमलों के जुल्म का विस्फोट 2019 में होगा- शिवसेना

शिवसेना की तरफ से सामना में कहा गया है कि सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या महाराष्ट्र में की हैं. किसानों की आत्महत्याओं का ग्राफ क्यों बढ़ रहा है? इसका विचार न करते हुए मोदी सरकार बार-बार वही जुमले दोहरा रही हैं. शिवसेना ने कहा है कि जुमलों के इस जुल्म का विस्फोट साल 2019 के चुनावों  में होगा.

शिवसेना ने आगे कहा, ‘क्या जो गरजेगा वो बरसेगा? मराठी में ऐसी एक कहावत है. महाराष्ट्र हिंदी में इसी संदर्भ मे जो गरजते है वो बरसते नहीं, इस तरह की कहावत इस्तेमाल की जाती है. मौजूदा सत्ताधरियों पर यह कहावत सटीक लागू होती है. असीमित घोषणाएं औऱ उसी जुमलेबाजी से अब देश की जनता परेशान हो चुकी है. इसके बावजूद सत्ताधारी होश में आने को तैयार नहीं हैं.’’

किसानों को हुई निराशा- शिवसेना

संपादकीय में आगे लिखा है, ‘’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश भर के किसानों से सवाद स्थापित किया. देश के 600 से अधिक जिलों के किसान प्रधानमंत्री का भाषण सुन रहे थे. इसके अलावा सीधे प्रसारण से भी पीएम मोदी ने करोड़ों किसानों को आश्वासन दिया. कम से कम  कोई नया जुमला तो सुनने को मिलेगा, इस उम्मीद में किसान टीवी के सामने बैठे थे. लेकिन उन्हें निराशा हुई. शिवसेना ने कहा  है, ‘’साल 2022 तक किसानों की आमदनी दुगना करेंगे, ऐसी गर्जना पीएम मोदी ने किसानों को संबोधित  करते हुए की थी. इसमें नया क्या है? 2014  के चुनावी  घोषणा पत्र में भी  बीजेपी ने किसानों को यह आश्वासन दिया था. इसी आश्वासन पर विश्वास रखकर किसानों ने काग्रेस को सत्ता से  बाहर किया और  बीजेपी के सांसदों की संख्या दुगनी कर उन्हें सत्ता में लाए.  लेकिन देश का किसान और उसकी खेती कोमा में चली गई. यह सच्चाई है.’’ 4 साल पहले किसान जहां था, वहीं उसी तरह है- शिवसेना शिवसेना ने यह भी कहा है कि  किसानों को मिले आश्वासन को अब 4 साल पूरे हो चुके हैं. हकीकत में खेती और  किसान जहां था, वहीं उसी तरह है. इतना ही नहीं बल्कि पहले की अपेक्षा इस शासन में उनकी स्थिति और भी विकट हो गई है.  जो घोषणा करके  सरकार सत्ता में आई थी, उस आश्वासन को पूरा करने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया.

शिवसेना ने कहा, ‘’किसानों की फसल की उपज दोगुनी करने के लिए सरकार ने पिछले 4 सालें में क्या किया? किसानों की जिंदगी में सचमुच अच्छे दिन आए है क्या? इसका जवाब प्रधानमंत्री  को देना चाहिए था, लेकिन किसानों की  उपज दुगनी करेंगे,  इस तरह के पुराने आश्वासनओं की पुरानी कैसेट बजाकर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी मुक्त हो गए हैं.’’

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: कल से लागू होगा पॉलिथीन पर बैन, इस्तेमाल करने पर लगेगा 5000 जुर्माना

J&K: राज्यपाल ने बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग, निर्दलीय विधायक बोले- मिलकर सरकार बनाएं महबूबा-उमर

इंदौर में पीएम का कार्यक्रमः 80 सीसीटीवी कैमरों, 10 ड्रोन कैमरों और 2600 सुरक्षा बलों से लैस होगी व्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
LIVE: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget