एक्सप्लोरर

एयर इंडिया कर्मचारी को चप्पल मारने वाले सांसद से शिवसेना ने मांगी सफाई, सामने आया वीडियो!

पूणे/नई दिल्ली: शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड पर एयर इंडिया के एक अधिकारी से मारपीट करने का आरोप लगा है. आरोप है कि गायकवाड ने एक अधिकारी को अपने चप्पल से 25 बार मारा. चप्पल से अधिकारी की पिटाई करने के बाद सांसद महोदय ना सिर्फ अपने कारनामे का महिमामंडन कर रहे हैं, बल्कि उनके मुताबिक अगर वश चलता तो अधिकारी को हवाई जहाज से नीचे फेंक देते.

ये सांसद जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं. वोट मांगते वक्त जनता के चरणों में झुके रहते हैं, लेकिन सांसद बन जाने के बाद चरणों में पहनी जाने वाली चप्पल का इस्तेमाल जनता पर ही करते हैं.

उस्मानाबाद से शिवसेना के सांसद हैं रवींद्र गायकवाड

रवींद्र गायकवाड महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से शिवसेना के सांसद हैं. आरोप है कि इन्होंने एयर इंडिया के एक कर्मचारी को 25 चप्पलें मारी हैं. एयर इंडिया के कर्मचारी को चप्पल से मारने के आरोप को बड़े ही गर्व के स्वीकार भी करते हैं. जैसे उन्होंने कोई बहुत बहादुरी वाला काम किया है.

क्या था पूरा विवाद?

दरअसल इस विवाद की शुरूआत हुई पुणे से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सीट को लेकर हुई थी. शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ का दावा है कि उनके पास इस फ्लाइट की फर्स्ट क्लास का टिकट था, जबकि सच्चाई ये है कि एयर इंडिया की इस रूट की फ्लाइट में सिर्फ इकॉनमी सीट ही होती है.

जानें- कौन हैं एयर इंडिया कर्मचारी को चप्पल मारने वाले रवींद्र गायकवाड?

एयर इंडिया के मुताबिक, इसकी जानकारी गायकवाड़ के स्टाफ को दे दी गयी थी, बावजूद इसके गायकवाड़ इसी फ्लाइट में आकर बैठे. जैसे ही फ्लाइट दिल्ली पहुंची सासंद रवींद्र गायकवाड़ ने फ्लाइट से उतरने से इंकार कर दिया. इसी फ्लाइट में आए 115 मुसाफिरों को इसी जहाज से गोवा जाना था. सांसद की वजह से देरी होते देख एक-एक कर चार अफसर सांसद को समझाने आए लेकिन वो नहीं माने, बात बढ़ी तो उन्होंने ड्यूटी मैनेजर एस कुमार को पीटना शुरू कर दिया.

जब गायकवाड से पूछा गया कि आप एक सांसद हैं, सांसद की एक गरिमा होती है तो उन्होंने कहा, ''कितने टाइम...मैं बीजेपी सांसद नहीं...शिवसेना सांसद हूं...और ये बाला साहेब ठाकरे ने हमें सिखाया है...दस बार समझाओ...नहीं समझे तो कान के नीचे थप्पड़ लगाओ...'' गायकवाड़ का कहना है कि अधिकारी बार-बार उनकी शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करने की धमकी दे रहा था. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या शिवसेना सांसद पीएम मोदी के नाम से चिढ़ गए थे ?

एयर इंडिया ने रवींद्र गायकवाड़ को ब्लैक लिस्ट किया

एस कुमार एयर इंडिया के वरिष्ठ कर्मचारी हैं. अपने साथ हुई मारपीट के बाद बेहद आहत हैं. सांसद रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज की गयी हैं. एयर इंडिया के कर्मचारी पर हमला करने और फ्लाइट को जबरदस्ती 40 मिनट तक रोक कर रखने की शिकायतें, यही नहीं इस घटना के बाद एयर इंडिया ने सांसद रवींद्र गायकवाड़ को ब्लैक लिस्ट कर दिया है. अब रवींद्र गायकवाड एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर नहीं कर पाएंगे.

शिवसेना ने रवींद्र गायकवाड से मांगी सफाई

इस पूरे मामले पर शिवसेना का बयान भी आया है. शिवसेना की ओर से कहा गया है, ‘’पार्टी ने रवींद्र गायकवाड से इस घटना पर सफाई मांगी है. शिवसेना किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करती है. हमने एयर इंडिया के कर्मचारियों के पक्ष की भी सफाई मांगी है. एयर इंडिया में शिवसेना के कर्मचारियों का एक यूनियन भी है.’’

कानूनी राय ले रहे हैं- दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस का भी इस पर बयान आया है, इसमें कहा गया है, ‘’एयर इंडिया के फ्लाइट हैंडलिंग को-ऑर्डिनेटर एस कुमार की ओर से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. शिकायतकर्ता का मेडिकल किया गया, लेकिन उनके शरीर पर चोट के ताजा निशान नहीं मिले हैं. इसके अलावा एक और शिकायत एयर इंडिया की ओर से दर्ज करायी गयी है. जिसमें कहा गया है कि सांसद रवींद्र गायकवाड की वजह से फ्लाइट में देरी हुई. शिकायतें मिल चुकी हैं और हम इस पर कानूनी राय ले रहे हैं. राय के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.’’

देखें वीडियो : 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’
OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget