एक्सप्लोरर

Sanjay Raut: 'फर्जी भावनाओं के साथ जाने वालों को भगवान राम नहीं देते आशीर्वाद', संजय राउत का राज ठाकरे पर तंज

Raj Thackeray Ayodhya Visit: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने पिछले महीने एलान किया था कि वह भगवान राम का आशीर्वाद लेने पांच जून को अयोध्या जाएंगे.

Sanjay Raut on Raj Thackeray Ayodhya Visit: महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद के बीच शिवसेना (Shiv Sena) ने एक बार फिर MNS प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) पर हमला बोला है. शिवसेना सांसद संजय राउत ने MNS प्रमुख राज ठाकरे पर उत्तर प्रदेश में अयोध्या के उनके आगामी दौरे को लेकर रविवार को निशाना साधा.

राउत ने कहा कि भगवान राम उन लोगों को आशीर्वाद नहीं देते जो उनके पास 'फर्जी भावनाएं' लेकर और राजनीतिक वजहों से आते हैं. मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का आह्वान करके हाल में विवाद खड़ा करने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने पिछले महीने एलान किया था कि वह भगवान राम का आशीर्वाद लेने पांच जून को अयोध्या जाएंगे.

संजय राउत का राज ठाकरे पर तंज

शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे का अयोध्या का दौरा 10 जून के आसपास प्रस्तावित है. उनके साथ महाराष्ट्र और देशभर से शिवसैनिक जाएंगे. शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि यह हमारे लिए राजनीति का नहीं बल्कि विश्वास का मामला है. समाज के विभिन्न वर्गों ने हिंदुत्व के सच्चे सार को रेखांकित करने के लिए आदित्य ठाकरे को आमंत्रित किया है. भगवान राम उन लोगों को आशीर्वाद नहीं देते हैं जो उनके पास फर्जी भावनाएं लेकर और राजनीतिक वजहों से जाते हैं. ऐसे लोगों को विरोध का सामना करना पड़ता है.

Navneet Rana Case: सांसद नवनीत राणा को लेकर बोले महाराष्ट्र सरकार के मंत्री - धोखा देने का रहा है इतिहास, दोबारा होनी चाहिए जेल

राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का बीजेपी सांसद ने किया विरोध

बता दें, भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का विरोध किया है और आगाह किया है कि जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयों का अपमान करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते तब तक उन्हें शहर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा. सिंह ने हाल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी अनुरोध किया था कि जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयों से माफी नहीं मांग लेते तब तक उनसे नहीं मिलें.

ये भी पढ़ें:

Jahangirpuri Violence: पुलिस की आंखों में झोंकता रहा धूल, करता रहा अमन-भाईचारे की बात... क्राइम ब्रांच ने मुख्य साजिशकर्ता को ऐसे दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, नौकरी के लिए कहा तो दो भाइयों ने की माता-पिता की हत्या
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget