एक्सप्लोरर

Udhampur Blast: बम धमाकों पर भड़की शिवसेना, फूंका आंतकवाद का पुतला, पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग

Udhampur Blast: उधमपुर में हुए दो बम धमाकों को लेकर शिवसेना (Shiv Sena) विरोध में उतर आई है. उसके कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका और इसे जम्मू में माहौल बिगाड़ने की साजिश करार दिया है.

Udhampur Blast: उधमपुर में हुए दो धमाकों को लेकर शिवसेना (Shiv Sena) की जम्मू-कश्मीर इकाई नाराज है. इस घटना से भड़के संगठन के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी (Manish Sahni) के नेतृत्व विरोध प्रदर्शन किया. गुरुवार (29 सितंबर) को पार्टी प्रदेश कार्यालय के सामने ये प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद (Terrorism) का पुतला भी फूंका. संगठन ने पाक को सबक सिखाने की मांग भी की. शिवसेना ने कहा ये बम धमाके आतंकवादियों के जम्मू का माहौल खराब करने की नापाक कोशिश है. 

केंद्र सरकार दे जवाब

शिवसेना जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) इकाई ने प्रदेश में सक्रिय आंतकवादी संगठनों को अपनी नापाक एव कायराना हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी है. संगठन ने कल देर रात और आज सुबह सवेरे उधमपुर (Udhampur) में हुए बम धमाकों के बाद ये चेतावनी जारी की है. शिवसेना जम्मू कश्मीर इकाई ने आंतकवाद के खात्मे के लिए पाकिस्तान (Pakistan) के वजूद को खत्म करने की मांग की है. शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी के नेतृत्व में दर्जनों शिव सैनिकों ने पार्टी प्रदेश कार्यालय के नजदीक आंतकवाद के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान आतंकवाद का पुतला भी फूंका गया. शिवसेना जम्मू कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष साहनी ने कहा कि पीएफआई (PFI) पर प्रतिबंध के‌ साथ आंतकवाद के आका पाकिस्तान को भी सबक सिखाना जरूरी है.‌ पिछले 32 सालों से जम्मू कश्मीर की जनता आंतकवाद के साए में जी रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बताए कि आखिर और कितने साल पाकिस्तान की नापाक हरकतों को बर्दाश्त किया जाएगा.

जम्मू में शांति भंग करने की साज़िश

शिवसेना के जम्मू कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष मनीष साहनी कहा कि कश्मीर में हाईब्रिड आंतकवाद, टारगेट किलिंग और जम्मू संभाग में स्टिकी बम धमाकों की वारदातें बढ़ती जा रही हैं. उधमपुर में केवल 8 घंटों में स्टिकी बम से धमाकों की दो नापाक हरकतों को अंजाम दिया गया. उन्होंने कहा कि इन दोनों धमाकों में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. साहनी ने आगे कहा कि कश्मीर के साथ जम्मू संभाग में भी आंतकवाद तेजी से अपने पांव पसार रहा है, यहां के शांत इलाकों को टारगेट किया जा रहा है. ये इस संभाग में शांतिपूर्ण माहौल को खत्म करने की साजिश है. 

नवरात्र में कायराना हरकत

प्रदेश अध्यक्ष साहनी ने कहा कि रमजान में सीज फायर की अपील करने वाले शुभ नवरात्रों पर अपनी नापाक और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं. साहनी ने चेतावनी भरे लहजे में इन‌ आतंकी संगठनों को अपनी कायराना हरकतों से बाज आने और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग को दोहराया. एलओसी से सटे राजौरी और पुंछ के साथ उधमपुर में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं. उधमपुर में पिछले 6 महीने में आंतकवादी हमले की यह दूसरी घटना है.

इससे पहले 9 मार्च को उधमपुर में स्टिकी बम हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 16 लोग घायल हो गए थे. वहीं कटड़ा के पास वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं से भरी बस में इसी साल 13 मई को विस्फोट से चार लोग जिंदा जल गए थे और 26 लोग घायल हुए थे. इस हमले में भी स्टिकी बम के इस्तेमाल होने की बात सामने आई थी.

ये भी पढ़ेंः

Jammu Kashmir Blast: दो हज़ार वाले स्टिकी बम से दहला उधमपुर, रिमोट से होता है कंट्रोल बम, ढूंढना आसान काम नहीं

Blast in Jammu: गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले दहला उधमपुर, आठ घंटे में दो ब्लास्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
'ऐसे कैसे चलेगा गठबंधन?', INDIA ब्लॉक की मीटिंग में लेफ्ट नेताओं ने राहुल गांधी को ही सुना दिया...
'ऐसे कैसे चलेगा गठबंधन?', INDIA ब्लॉक की मीटिंग में लेफ्ट नेताओं ने राहुल गांधी को ही सुना दिया...
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
भारतीयों को नहीं होगी गैस की किल्लत, सरकार ने चलाया ECA का ब्रह्मास्त्र, जानें क्या है ये?
भारतीयों को नहीं होगी गैस की किल्लत, सरकार ने चलाया ECA का ब्रह्मास्त्र, जानें क्या है ये?

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
'वही आदेश पारित करूंगा जो चाहता हूं और जो सही लगता है...' ED की याचिका पर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को नोटिस
'वही आदेश पारित करूंगा जो चाहता हूं और जो सही लगता है...' ED की याचिका पर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को नोटिस
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
Tarn Taran Momo Incident: क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget