एक्सप्लोरर

Blast in Jammu: गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले दहला उधमपुर, आठ घंटे में दो ब्लास्ट

उधमपुर में धमाके में बस की छत को नुकसान पहुंचा है और पेट्रोल पंप में खड़े कुछ अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है. धमाके के बाद इलाके को पुलिस ने सील कर दिया.

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में पिछले आठ घंटे के अंदर दो बम विस्फोट ने सनसनी मचा कर रख दी है. पहले बुधवार देर रात जम्मू के उधमपुर जिले में एक बस में हुए धमाके से पूरे जिले में हड़कंप मच गया. इस धमाके में 2 लोग घायल हो गए. बस के आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने इस धमाके के आतंकी एंगल से इनकार नहीं किया है. गुरुवार सुबह 6 बजे इसी इलाके में एक और धमाका हुआ. ये दूसरा धमाका एक बस में ठीक उसी तरीके से हुआ जैसा बुधवार शाम उधमपुर के एक पेट्रोल पंप में खड़ी बस में हुआ था. हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ है. इसके बाद तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. 

उधमपुर में यह विस्फोट ऐसे वक्त पर हुआ है जब केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के दौरे पर आ रहे हैं. हालांकि, उनका यह दौरा 30 अक्टूबर को तय किया गया था, लेकिन बाद में इसे टाल कर तारीख बढ़ा दी गई. विस्फोट की घटना को लेकर जम्मू के एडीजी ने बबयान में बताया कि उधमपुर के डोमेल चौक पर पेट्रोल पंप के नजदीक बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे विस्फोट हुआ. इसमें दो लोगों को मामूली रूप से चोट आई. इसी तरह आज सुबह करीब छह बजे पुराने बस स्टैंड पर खड़ी बस में विस्फोट हुआ. हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

आवाज से दहल उठा शहर

बता दें, बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे जम्मू के उधमपुर जिले का दुमेल चौक एक धमाके की गूंज से दहल उठा. यह धमाका दो मेल चौक के पास ही एक पेट्रोल पंप में खड़ी एक बस में हुआ. इस पेट्रोल पंप के ठीक सामने भारतीय सेना का एक चेकिंग पॉइंट भी है. चश्मदीदों के मुताबिक धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि इस आवाज से पूरा उधमपुर शहर दहल उठा. इस धमाके में जहां इस बस के छत को नुकसान पहुंचा है वहीं पेट्रोल पंप में खड़े कुछ अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है. इस धमाके के बाद इलाके को पुलिस ने सील कर दिया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.

धमाके की चल रही जांच

उधमपुर रेंज के डीआईजी मोहम्मद सुलेमान चौधरी के मुताबिक यह धमाका रात करीब 10:30 बजे हुआ. उन्होंने बताया कि यह बस बसंतगढ़ से उधमपुर आई थी और 6 बजे से पेट्रोल पंप पर ही खड़ी थी. उनके मुताबिक बस को अगले दिन सुबह फिर बसंतगढ़ निकलना था लेकिन उससे पहले ही यह धमाका हो गया. मोहम्मद सुलेमान चौधरी के मुताबिक इस धमाके की जांच चल रही है और फिलहाल इस धमाके के बारे में कुछ कहना मुनासिब नहीं होगा. हालांकि, उन्होंने इस धमाके में आतंकी एंगल होने से इनकार नहीं किया है. डीआईजी के मुताबिक इस धमाके में 2 लोग घायल हुए हैं जिन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया है.

धमाके की तस्वीर सीसीटीवी में कैद

इस धमाके की तस्वीरें पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है और पुलिस ने पेट्रोल पंप का डीवीआर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस इस बस के ड्राइवर और कंडक्टर से भी पूछताछ कर रही है और इस हादसे में घायल लोगों से भी सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है. गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से उधमपुर में लगातार आतंकी गतिविधियां बढ़ रही है. उधर जम्मू के पुंछ जिले में पुलिस ने आईडी समेत एक महिला को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें

New CDS : क्या अब मौजूदा आर्मी, नेवी और एयर फोर्स चीफ को कभी CDS बनने का मौका मिल सकता है? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूपा गांगुली, अशोक डिंडा, तपस रॉय... बंगाल में आज शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार, सामने आई मंत्रियों की संभावित लिस्ट
पश्चिम बंगाल में आज शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार, सामने आई मंत्रियों की संभावित लिस्ट
बंगाल में कैबिनेट का विस्तार, शुभेंदु सरकार में शामिल होंगे 35 नए मंत्री, 11 बजे शपथग्रहण
बंगाल में कैबिनेट का विस्तार, शुभेंदु सरकार में शामिल होंगे 35 नए मंत्री, 11 बजे शपथग्रहण
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- बेहद शर्मनाक है कि सत्ताधारी पार्टी...
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- बेहद शर्मनाक है कि सत्ताधारी पार्टी...
'CBSE में बैठे हैं जेबकतरे', कॉपी री-चेकिंग में फीस वसूली पर बोले राहुल गांधी, कहा- कमाई कर रही सरकार
'CBSE में बैठे हैं जेबकतरे', कॉपी री-चेकिंग में फीस वसूली पर बोले राहुल गांधी, कहा- कमाई कर रही सरकार

वीडियोज

'हस्तिनापुर के वीर' में धृतराष्ट्र नहीं होंगे लाचार, Sandeep Mohan का बड़ा खुलासा
Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान नहीं ये देश करा रहा अमेरिका और ईरान के बीच डील, राष्ट्रपति ने कर दिया दावा, शहबाज-मुनीर की खुली पोल!
पाकिस्तान नहीं ये देश करा रहा अमेरिका और ईरान के बीच डील, राष्ट्रपति ने कर दिया दावा, शहबाज-मुनीर की खुली पोल!
'जिसका दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता हो..', जियाउर्रहमान बर्क पर प्रमोद कृष्णम का तीखा हमला
'जिसका दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता हो..', जियाउर्रहमान बर्क पर प्रमोद कृष्णम का तीखा हमला
कॉकरोच जनता पार्टी पर अब आया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात
कॉकरोच जनता पार्टी पर अब आया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात
GT की बस में आग का वीडियो आया सामने, सड़क पर 1 घंटे तक रहे खिलाड़ी; फैंस का लगा जमावड़ा
GT की बस में आग का वीडियो आया सामने, सड़क पर 1 घंटे तक रहे खिलाड़ी; फैंस का लगा जमावड़ा
Chand Mera Dil BO Day 10 Worldwide: ‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
Share Market Today: शेयर बाजार में 440 अंकों की तेजी, 75200 के पार पहुंचा सेंसेक्‍स, निफ्टी भी 100 अंक उछला
Share Market Today: शेयर बाजार में 440 अंकों की तेजी, 75200 के पार पहुंचा सेंसेक्‍स, निफ्टी भी 100 अंक उछला
BSNL JTO Recruitment 2026: BSNL में JTO के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
BSNL में JTO के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
इलेक्ट्रिक व्हीकल की दुनिया में आया नया ट्विस्ट, अब एनर्जी स्टोरेज बन रहा सबसे बड़ा हथियार
इलेक्ट्रिक व्हीकल की दुनिया में आया नया ट्विस्ट, अब एनर्जी स्टोरेज बन रहा सबसे बड़ा हथियार
Embed widget