एक्सप्लोरर

Maharashtra: सरकार जाते ही NCP-शिवसेना नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, संजय राउत से आज ED की पूछताछ, शरद पवार को IT का नोटिस

Maharashtra: संजय राउत को 28 जून को ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन राउत ने ईडी को चिट्ठी लिखकर पेशी के लिए और समय की मांग की थी. पेशी से छूट की इजाजत मिल गई थी. ईडी ने दूसरा समन जारी कर आज 1 जुलाई यानी आज पेश होने को कहा.

Maharashtra Politics: शिवसेना नेता संजय राउत का आज सवालों से सामना होगा. प्रवर्तन निदेशालय ने दूसरा समन जारी कर आज पेश होने का आदेश दिया है. शिवसेना नेता संजय राउत पर पात्रा चॉल लैंड स्कैम में करीब 1034 करोड़ के घोटाले का आरोप है. संजय राउत के सहयोगी प्रवीन राउत की 9 करोड़ रुपये और संजय राउत की पत्नी वर्षा की 2 करोड़ रुपये की संपत्ति पहले ही जब्त हो चुकी है. मुंबई के गोरेगांव इलाके में पात्रा चॉल है.

संजय राउत ने आज ईडी के सामने पेशी पहले पहले ट्वीट करते हुए कहा कि मैं आज दोपहर 12 बजे पेश होऊंगा. मुझे जो समन मिला है उसका आदर करता हूं और जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करूंगा. उन्होंने आगे कहा कि मैं शिव सैनिक कार्यकर्ताओं से यह अपील करता हूं कि वे ईडी ऑफिस के बाहर इकट्ठा न हों.

संजय राउत ने मांगा था समय

इससे पहले संजय राउत को 28 जून को ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन राउत ने ईडी को चिट्ठी लिखकर पेशी के लिए और समय की मांग की थी. पेशी से छूट की इजाजत मिल गई है. ईडी ने दूसरा समन जारी कर आज 1 जुलाई यानी आज पेश होने को कहा. शिवसेना सांसद ने 7 जुलाई तक का समय मांगा था, लेकिन ईडी ने और वक्त देने से इनकार कर दिया है. संजय राउत ने ट्वीट कर कहा है- मैं प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय जाऊंगा, कुछ लोग हमें जेल पहुंचाना और राज्य चलाना चाहते है, जैसा कि आपातकाल के दौरान हुआ था. मैं अपने काम निपटाने के बाद ईडी के समक्ष पेश हो जाऊंगा. मैं एक सांसद हूं. मुझे कानून पता है. भले ही कानून प्रवर्तन एजेंसियां गलत तरीके से काम कर रही हैं, लेकिन मैं कानून का पालन करने वाला व्यक्ति हूं.

शरद पवार की बढ़ीं मुश्किलें

इधर, दूसरी तरफ महाराष्ट्र में सरकार जाते ही एनसीपी की भी मुश्किल बढ़ी. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को इनकम टैक्स ने नोटिस भेजा. चुनावी हलफनामों में गलत जानकारी देने का आरोप है. हालांकि, आयकर विभाग मुंबई ने इस बारे में अभी तक नोटिस का खंडन नहीं किया. NCP के प्रवक्ता महेश भारत तपासे ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

उन्होंने ट्विट करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार में बदलाव के तुरंत बाद शरद पवार को साल 2004, 2009, 2014 और 2020 के चुनावी हलफनामों के लिए आयकर विभाग नोटिस देता है. क्या ये पूरी तरह से संयोग है या कुछ और?

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे की ताजपोशी के बाद अब बहुमत साबित करने की तैयारी, मुंबई लौटेंगे बागी विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget