एक्सप्लोरर

एयर इंडिया आतंकवादियों को सवार होने दे रही, लेकिन एक सांसद को नहीं: शिवसेना

नई दिल्ली: शिवसेना ने गुरूवार को कहा है कि एयरलाइन्स कंपनियां गुंडे की तरह व्यवहार कर रही है. शिवसेना ने कहा कि एयर इंडिया आतंकवादियों को तो फ्लाइट में सवार होने दे रही है लेकिन आम लोगों पर बैन लगा रही है. शिवसेना के सांसद रविंद्र गायकवाड़ पर एयरलाइन्स कंपनियों ने बैन लगा रखा है.

एयर इंडिया को माफी मांगनी चाहिए: शिवसेना

शिवसेना के सांसदों ने प्रतिबंध के मुद्दे पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के साथ होने वाली बैठक से पहले बताया कि अभी तक इस देश में तानाशाही नहीं आई है. सांसदों का कहना था कि एयर इंडिया को सांसद से पहले माफी मांगनी चाहिए क्योंकि अभद्र व्यवहार पहले उन्होंने शुरू किया था.

एयरलाइन कंपनियों का रवैया माफिया और गुंडे की तरह है: संजय राउत

पार्टी के नेता संजय राउत ने कहा, ‘‘गायकवाड़ ने क्या किया है? एयरलाइन कंपनियों का रवैया माफिया और गुंडे की तरह है. आपकी कंपनियों में, आपकी कुर्सी के नीचे क्या हो रहा है. आपको उसे देखना चाहिए. मैं अभी बहुत कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि मैं लोकसभा अध्यक्ष से मिलने जा रहा हूं.’’

आतंकवादी, अंडरवर्ल्ड डॉन और भ्रष्ट आदमी यात्रा कर सकता है, लेकिन एक सांसद नहीं: राउत

राउत ने कहा, ‘‘सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है. सांसद ने भी एफआईआर दर्ज कराया है. जांच जारी है.’’ जब उनसे पूछा गया कि सांसद पर उड़ान प्रतिबंध होना चाहिए तो उनका कहना था, ‘‘उन पर उड़ान प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए. क्या वह आतंकवादी हैं? आतंकवादी, अंडरवर्ल्ड डॉन और भ्रष्ट व्यक्ति एयरलाइन से यात्रा कर सकता है लेकिन एक सांसद जो कि साधारण आदमी है, वह यात्रा नहीं कर सकता है.’’

अगर किसी के दबाव में ऐसा किया जा रहा है तो यह ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा: शिवसेना

शिवसेना के नेता ने कहा, ‘‘एफआईआर दर्ज हो चुका है और अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है. किसने क्या किया है, यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. इस देश में अभी तक तानाशाही की शुरुआत नहीं हुई है. अगर वह किसी और के दबाव में ऐसा कर रहे हैं तो यह ज्यादा दिन तक नहीं चल पाएगा.’’

'एक दिन ऐसा आएगा जब ये एयरलाइन पीएम और लोकसभा अध्यक्ष को भी ले जाने से इंकार कर देंगे'

एयर इंडिया ने हाल ही में गायकवाड पर उसके एक कर्मचारी को कथित तौर पर चप्पल से मारने के कारण बैन लगाया है. राउत ने कहा कि बैठक के दौरान शिवसेना के सांसद अध्यक्ष को यह बताएंगे कि इस देश में अभी भी लोकतंत्र है और अगर यह तानाशाही जारी रही तो एक दिन ऐसा आएगा जब ये एयरलाइन प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष को भी ले जाने से इंकार कर देंगे. जब नेता से पूछा गया कि क्या गायकवाड़ को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए तो उनका जवाब था, ‘‘क्या एयर इंडिया माफी मांगेगी? उन्हें पहले यह शुरू करने दें. किसने पहले अभद्र व्यवहार करना शुरू किया. एयरलाइन कंपनी ने किया.’’

शिवसेना के सांसद श्रीरंग बारने ने कहा कि दोनों तरफ के बयानों को इस मामले में सुना जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि गायकवाड़ ने जो गलती की वह इसका समर्थन नहीं करते हैं लेकिन सांसद होने के नाते उनके भी कुछ अधिकार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget