एक्सप्लोरर

शिवसेना का योगी पर तंज, कहा- नाम तो बदले लेकिन राम मंदिर कब बनेगा ये नहीं बता रहे

सरदार पटेल के जरिए मोदी सरकार पर करारा वार करते हुए शिवसेना ने कहा कि पटेल ने पुलिस एक्शन के जरिए निजाम को घुटने टेकने को मजबूर किया था लेकिन हैदराबाद का मुस्लिम समाज आज भी निजाम के काल में तैर रहा है.

मुंबईः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाम बदलने की राजनीति पर शिवसेना ने तंज कसा है. शिवसेना ने कहा है कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद का धाराशिव कब होगा. इसमें खुलताबाद और अहमदनगर भी शामिल हैं.

सामना में लिखा, ''उन्होंने फैजाबाद का अयोध्या और इलाहबाद को प्रयागराज किया. इस पर बीजेपी के मुस्लिम नेताओं के भी नाम बदलने की टिपप्णी की उनकी सरकार के मंत्री ने की. जिस पर सभी की हंसी छूट गई.''

सीएम योगी पर हमलावर होते हुए आगे लिखा है, ''योगी के राज में इन दिनों दंगा भड़क उठा है. गोहत्या की आशंका से भड़के दंगे में एक होनहार हिंदू पुलिस अधिकारी को आहूति हेनी पड़ी. सैनिक और पुलिस वालों का धर्म नहीं होता. वे अपने कर्तव्य का पालन करते रहते हैं. उसी तरह सत्ता धारी मतलब राजा को भी अपने कर्तव्य का पालन करना होता है. राजा कालस्य कारणम् मतलब हर घटना के लिए राजा जिम्मेदार होता है.''

सामना में आगे लिखा, ''य़ोगी ने मुगलों की निशानियों को मिटाने के लिए शहरों का नाम बदला लेकिन मूल सवाल हल करने के लिए वे तैयार नहीं हैं. उनके सामने इतिहास का प्रश्न है और जवाब भूगोल का दे रहे हैं. सवाल हैदराबाद का भाग्य कब होगा ये नहीं बल्कि अयोध्या में राम मंदिर कब बनेगा? ये है. राम का वनवास कब खत्म होगा? ये बताओ.''

योगी के साथ साथ सामना में प्रधानमंत्री मोदी को भी लपेटा गया है. सामना में लिखा है, ''मोदी भी इस सभी कामों को छोड़कर प्रधानमंत्री के रूप में चार राज्यों में प्रचार में उतरे हैं. योगी मुख्यमंत्री के रूम में प्रचार में तोपें दाग रहे हैं. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी दुकान बंद कर प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है.'' आगे लिखा, ''योगी की एक सभा मराठवाड़ा में आयोजित करवाओ जिससे औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव आसानी से हो जाए.''

सरदार पटेल के जरिए मोदी सरकार पर करारा वार करते हुए शिवसेना ने कहा कि पटेल ने पुलिस एक्शन के जरिए निजाम को घुटने टेकने को मजबूर किया था लेकिन हैदराबाद का मुस्लिम समाज आज भी निजाम के काल में तैर रहा है.

योगी के भाषण का हवाला देते हुए सामना ने लिखा है कि निजाम की निशानियों को मिटाकर हैदराबाद का शद्धिकरण करना जरूरी है. बिना किसी का नाम लिए शिवसेना ने कहा कि ऐसा क्यों कहा जाता है कि इतना सब होने के बाद भी ओवैसी भाइयों की दल 'एआईएमआईएम' की राजनीति बीजेपी जैसे दलों के लिए फलदायी साबित होती है.

बता दें कि तेलंगाना में एक चुनावी जनसभा के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि राज्य में अगर बीजेपी की सरकार बनी तो ओवैसी बंधुओं को यहां से निकाल दिया जाएगा. योगी के इस बात पर दोनों भाईयों ने जमकर पलटवार किए थे. असदुद्दीन ओवैसी के कहा था कि ये मुल्क मेरे बाप का है और किसी की हिम्मत नहीं कि मुझे यहां से कोई बाहर कर दे.

अगस्ता वेस्टलैंड मामलाः यूथ कांग्रेस ने क्रिश्चियन मिशेल की पैरवी करने वाले वकील ए के जोसफ को पार्टी से निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget