एक्सप्लोरर

ठाकरे सरकार में फिर बेलगाम हुए शिव सैनिक!

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बीड़ जिले में पंचायत समिति में विस्तार अधिकारी के तौर पर काम करने वाले सुनील कुलकर्णी पर महिला शिवसैनिकों ने स्याही फेंक दी साथ ही सुनील को देख लेने की धमकी भी दी.

मुंबई: जब थानेदार हो अपना तो फिर काहे का डरना. जी हां, महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार बनने के बाद शिवसैनिकों का रवैया कुछ ऐसा ही है. अब तक 2 ऐसे मामले हो चुके हैं जहां शिवसैनिकों ने उद्धव ठाकरे पर टिप्पणी करने वाले पर हमला किया है. महाराष्ट्र का गृह मंत्रालय फिलहाल शिवसेना के पास ही है.

ताजा घटना महाराष्ट्र के बीड़ जिले की है, जहां पंचायत समिति में विस्तार अधिकारी के तौर पर काम करने वाले सुनील कुलकर्णी पर महिला शिवसैनिकों ने हमला कर दिया. उनके ऊपर स्याही फेंकी गई और उन्हें धमकाया गया. दरअसल ये महिला शिवसैनिक कुलकर्णी की ओर से फेसबुक पर की गई एक टिप्पणी से गुस्साई हुई थी. कुलकर्णी ने हिंदुत्व के मुद्दे पर शिवसेना के नरम पड़े रवैया को लेकर टिप्पणी की थी.

शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के बाद महीने भर में ये दूसरा इस तरह का मामला है, जहां शिवसैनिकों ने फेसबुक पर की गई टिप्पणी को लेकर किसी को निशाना बनाया हो. 2 हफ्ते पहले भी मुंबई के वडाला इलाके में शिवसैनिकों ने एक दवा की कंपनी में काम करने वाले हीरामणि तिवारी नाम के शख्स की पिटाई कर दी थी और उसका मुंडन कर दिया था.

उस घटना की शिकायत मिलने के बाद भी मुंबई पुलिस ने आरोपी शिवसैनिकों के खिलाफ तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जब तक बीजेपी ने इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया. मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने उन शिवसैनिकों को बुलाकर तकनीकी तौर पर गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें जमानत भी दे दी. किसी को भी सलाखों के पीछे एक रात भी नहीं गुजारनी पड़ी.

शिवसेना अपने ऐसे ही हिंसक तेवरों की वजह से हमेशा चर्चा में रही है. इससे भी पहले कई ऐसे मामले हो चुके हैं जहां शिवसैनिकों ने किसी को मुंह काला किया हो या फिर उसकी पिटाई की हो. माना जा रहा था कि उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के बाद और एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद शिवसेना तेवरों में बदलाव आएगा और वो अपने प्रति की जाने वाली निंदा को लेकर नरम रवैया अपनाएगी लेकिन वैसा होते हुए नहीं दिख रहा है.

ये भी पढ़ें

सीएम ठाकरे के खिलाफ कमेंट करना सरकारी अधिकारी को पड़ा मंहगा, शिवसैनिकों ने फेंकी स्याही बिहार में प्रशांत किशोर के सीटों के फार्मूले के पीछे कहीं नीतीश का दिमाग तो नहीं ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
Explained: न सड़क, न प्रदर्शन और न गठबंधन! असदुद्दीन ओवैसी की राजनीति का असली गणित क्या?
न सड़क, न प्रदर्शन और न गठबंधन! असदुद्दीन ओवैसी की राजनीति का गणित क्या?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget