एक्सप्लोरर

बिहार में प्रशांत किशोर के सीटों के फार्मूले के पीछे कहीं नीतीश का दिमाग तो नहीं ?

बिहार में विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी और जेडीयू में अभी से टकराव देखने को मिल रहा है. इसी को लेकर प्रशांत किशोर और बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी के बीच ट्विटर पर जंग भी छिड़ती नजर आई.

नई दिल्ली: सीटों के बंटवारे को लेकर जेडीयू और बीजेपी में अभी से तनातनी शुरू हो गई है. बिहार में विधानसभा के चुनाव अभी साल भर दूर हैं. लेकिन फार्मूले पर विवाद बढ़ गया है. एनडीए गठबंधन में कौन सी पार्टी, कितने सीटों पर लड़ेगी. प्रशांत किशोर ने इस चुनाव के लिए नया सुझाव दिया है. वे चाहते हैं कि सीटों का बंटवारा 50-50 का न हो. जैसा पिछले लोकसभा चुनाव में हुआ था.

प्रशांत जेडीयू के लिए बीजेपी के मुकाबले अधिक सीटें चाहते हैं. बस यहीं से बात बढ़ गई है. प्रशांत किशोर उर्फ पीके का विरोध जेडीयू में भी है. बीजेपी वाले तो सत्तू पानी लेकर उनके पीछे पड़े हैं. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने प्रशांत किशोर को खूब भला बुरा कहा. उन्हें चुनावी डाटा जुटाने और नारा बनाने वाला तक कह दिया. मोदी ने कहा ऐसे लोग राजनीति से दूर रहें. पलट कर प्रशांत किशोर ने भी आज ट्वीट कर जवाब दिया है. पीके ने कहा कि नीतीश कुमार को गठबंधन की अगुवाई करने के लिए जनता ने चुना है बीजेपी ने नहीं. वे कहते हैं कि सुशील मोदी को हार कर भी डिप्टी सीएम बने हुए हैं.

वैसे प्रशांत के नए फार्मूले पर मिर्ची तो जेडीयू के नेता आर सी पी सिंह को भी लगी है. पीके के बयान पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग बयान देते रहते हैं. उन्हें इसकी आदत है. हम चुनाव में नीतीश कुमार की अगुवाई में लड़ेंगे. अभी सीटों पर कोई बातचीत नहीं हुई है.

अब ये जान लें कि आखिर प्रशांत किशोर ने क्या फार्मूला दिया है. जिससे बिहार में राजनैतिक घमासान मचा है. पीके चाहते हैं कि इस बार 1:1.3 के आधार पर सीटों का बंटवारा हो. उनके हिसाब से जेडीयू के 140 सीटों पर लड़ना चाहिए. जबकि बीजेपी के खाते में 100 सीटें हों. दोनों पार्टियां अपने-अपने कोटे से रामविलास पासवान की पार्टी के लिए सीटें छोड़ दें.

2010 में बीजेपी और जेडीयू साथ मिल कर चुनाव लड़े थे तब लोक जन शक्ति पार्टी गठबंधन से बाहर थी. 141 सीटें पर लड़ कर जेडीयू ने 115 सीटें जीत गई थी. जबकि 102 सीटों पर चुनाव लड़ कर बीजेपी के खाते में 91 सीटें आईं थी. 2015 में गठबंधन टूट गया था. नीतीश कुमार और लालू यादव साथ मिल कर चुनाव लड़े थे.

झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव के बाद से ही बीजेपी के सहयोगी दलों के मूड और तेवर बदलने लगे हैं. बीजेपी के अड़ियल रुख से नीतीश कुमार भी नाराज बताए जाते हैं. मोदी के कैबिनेट में मनचाही जगह न मिलने से वे बाहर हो गए. नरेंद्र मोदी के दुबारा पीएम बनने के बाद से कभी भी उनसे मिलने वे दिल्ली तक नहीं आए.

ऐसा समझा जा रहा है कि नीतीश से हरी झंडी मिलने पर ही प्रशांत किशोर इन दिनों मन की बात कर रहे हैं. सीटों के बंटवारे का फार्मुला दे रहे हैं. लोकसभा चुनाव में भी सीटों केबंटवारे को लेकर जेडीयू अड़ गई थी. मामला बराबरी पर छूटा था. बीजेपी और जेडीयू, दोनों 17-17 सीटों पर चुनाव लड़े. कहा जा रहा है कि इसके पीछे भी प्रशांत किशोर की रणनीति ही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सीजेपी नेता के अलावा हिरासत में लिए गए सभी रिहा, कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान
LIVE: सीजेपी नेता के अलावा हिरासत में लिए गए सभी रिहा, कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'आखिर किसे डर लग रहा, ज्ञानेश कुमार इतना प्रिय है', सिब्बल ने धारा 163 पर उठाए सवाल
'आखिर किसे डर लग रहा, ज्ञानेश कुमार इतना प्रिय है', सिब्बल ने धारा 163 पर उठाए सवाल
SIR के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में 7000 से ज्यादा लोग, अब दर्ज हो सकती है FIR
SIR के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में 7000 से ज्यादा लोग, अब दर्ज हो सकती है FIR

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget