एक्सप्लोरर

Shimla Fire Broke Out: शिमला में HRTC की धाली वर्कशॉप में भयानक आग, शॉर्ट सर्किट के कारण हुई घटना

गर्मियों में आमतौर पर आग लगने की घटनाएं ज्यादा सामने आती हैं. अब मंगलवार की देर रात हिमाचल प्रदेश के शिमला में एचआरटीसी की धाली वर्कशॉप में आग लगने की घटना सामने आई है.

गर्मियों में आमतौर पर आग लगने की घटनाएं ज्यादा सामने आती हैं. अब मंगलवार की देर रात हिमाचल प्रदेश के शिमला में एचआरटीसी की धाली वर्कशॉप में आग लगने की घटना सामने आई है. आग काफी भयानक रूप से लगी. इस पर काबू करने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है. मौके पर दमकल विभाग की टीम के साथ-साथ मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन को भी लाया गया है.

हालांकि, गनीमत यह रही कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ. आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट होने का कारण बताया गया है. शिमला नगर निगम के डिप्टी मेयर एस चौहान ने कहा, "कोई हताहत नहीं हुआ, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है, जल्द ही इस पर काबू पा लिया जाएगा. बिजली में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी है." इसके अलावा, कई अन्य जगहों पर भी आग की घटनाएं देखने को मिली हैं.

आगरा में फर्नीचर के शोरूम में लगी भीषण आग
उत्तर प्रदेश के आगरा के न्यू आगरा थाने के अंतर्गत मंगलवार को सुबह एक फर्नीचर के शोरूम में आग लग गयी। आगरा दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी. दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि फर्नीचर का यह शोरूम तीन मंजिला इमारत में थी. उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 11.30 बजे शोरूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी.

आग लगने के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी. उन्होंने बताया कि इस आग पर काबू पाने में सात दमकल गाड़ियों को चार घंटे से अधिक का वक्त लग गया.

मानेसर में भीषण आग, एक की मौत
हरियाणा में गुरुग्राम के मानेसर के सेक्टर 6 में कचरे के अंबार वाले टीले में भीषण आग लगने से पास में स्थित कई झुग्गियां जलकर खाक हो गईं तथा एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य झुलस गए. आग लगने से बाइक, ट्रैक्टर और कैंटर समेत एक दर्जन से अधिक वाहन बुरी तरह जल गए.

दिल्ली और नोएडा में भी आग की घटनाएं हुईं
गौरतलब है कि हाल में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं. दिल्ली के अमर कॉलोनी में दुकानों में आग लगी है. वहीं, नोएडा की पेपर मिल में भी भीषण आग लगी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑटो से सफर होगा महंगा! जानें किस राज्य ने लिया बड़ा फैसला, कितना देना होगा किराया
ऑटो से सफर होगा महंगा! जानें किस राज्य ने लिया बड़ा फैसला, कितना देना होगा किराया
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
Cyclone Arnab Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
जहां सत्ता में, वहां सारी सीटें हारी कांग्रेस, खरगे का कनेक्शन भी फेल, मगर क्यों?
जहां सत्ता में, वहां सारी सीटें हारी कांग्रेस, खरगे का कनेक्शन भी फेल, मगर क्यों?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget