एक्सप्लोरर

मुंबई: दोपहर दो बजे आज ED दफ्तर जाएंगे शरद पवार, ऑफिस के आसपास धारा 144 लागू

मुंबई पुलिस ने पिछले महीने ही एक केस दर्ज किया था. ईडी ने इसी आधार पर शरद पवार और उनके भतीजे अजीत पवार सहित कई नेताओं पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है. शरद पवार को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है लेकिन वे खुद ही पेश होने जा रहे हैं.

मुंबई: नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार आज दोपहर दो बजे ईडी के दफ्तर जाएंगे. बैंक घोटाले में नाम आने के बाद शरद पवार ईडी के सामने पेश होंगे. शरद पवार ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि वो आज पेश होंगे, इसके साथ ही एनसीपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से ईडी ऑफिस के सामने इकट्ठा न होने की अपील की.

शरद पवार को ईडी ने पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है, पवार खुद ही पेश होने जा रहे हैं. विरोध प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर ईडी दफ्तर के आसपास धारा 144 लगा दी गई है. शरद पवार ने बुधवार को कहा था, ''एमएससी बैंक मामले में मेरा नाम ईसीआईआर में दर्ज किया गया. मैं एजेंसियों की जांच में सहयोग करूंगा. शुक्रवार को मैं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होऊंगा. यह मेरे जीवन में दूसरी बार है. इससे पहले 1980 में मुझे एक आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किया गया था. ''

बता दें कि राज्य की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने पिछले महीने ही एक केस दर्ज किया था. इसी आधार पर ईडी ने भी शरद पवार और अजीत पवार सहित कई नेताओं पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है.

शरद पवार ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा था, ''दिल्ली की हुकूमत अगर पावर का इस्तेमाल करती है तो करने दो. दिल्ली की हुकूमत के सामने झुकने की शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र के संस्कार नहीं हैं. चुनाव सिर पर है, ऐसे में ED के एफआईआर दर्ज करने का मतलब है यह समझा जा सकता है.'' गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं. नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे.

एनसीपी प्रमुख के खुद ईडी दफ्तर जाने के फैसले के पीछे दो मायने निकाले जा रहा हैं. पहला, शरद पवार खुद यह संदेश देना चाहते है कि इस केस से उन पर कोई विशेष फर्क नहीं पड़ रहा और वो केंद्र सरकार के दबाव में आने वाले नहीं है. वहीं दूसरा, चुनावी महीने में शरद पवार के ईडी दफ्तर जाने के दौरान एनसीपी पूरे राज्य में शक्ति प्रदर्शन करेगी.

यह भी देखें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पीड़ित के पूरे पैसे बैंक से दिलवाने की बने व्यवस्था', डिजिटल अरेस्ट ठगी पर SC के तेवर सख्त
'पीड़ित के पूरे पैसे बैंक से दिलवाने की बने व्यवस्था', डिजिटल अरेस्ट ठगी पर SC के तेवर सख्त
सिद्धारमैया के स्टिंग Video मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने दी जांच रिपोर्ट, क्या किया खुलासा?
सिद्धारमैया के स्टिंग Video मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने दी जांच रिपोर्ट, क्या किया खुलासा?
राजनाथ की चीन को खरी-खरी, इंडो-पैसिफिक में नियम और सुरक्षा पर लगाई लताड़
राजनाथ की चीन को खरी-खरी, इंडो-पैसिफिक में नियम और सुरक्षा पर लगाई लताड़
कल से 2 दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, देश को देंगे करोड़ों की सौगात
कल से 2 दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, देश को देंगे करोड़ों की सौगात

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget