एक्सप्लोरर

राफेल विवाद: शरद पवार बोले-मोदी की नीयत पर शक नहीं, अमित शाह ने कहा-क्या बड़े नेता की बात मानेंगे राहुल?

पूर्व रक्षा मंत्री शरद पवार ने कहा कि विपक्ष की राफेल सौदे की तकनीकी जानकारी शेयर करने की मांग 'बेतुकी' है और इसका कोई मतलब नहीं है.

नई दिल्लीः इस समय जहां कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां राफेल सौदे पर जोरदार तरीके से सरकार पर हमलावर है ऐसे में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि किसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर शक नहीं करना चाहिए. पूर्व रक्षा मंत्री शरद पवार ने कहा कि विपक्ष की राफेल सौदे की तकनीकी जानकारी शेयर करने की मांग 'बेतुकी' है और इसका कोई मतलब नहीं है. हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार को एयरक्राफ्ट की कीमत का खुलासा करना चाहिए.

अब इस पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि मैं पूर्व रक्षा मंत्री और दिग्गज सांसद शरद पवार का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने पार्टी की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखा है और सच कहा है. उन्होंने ये भी कहा कि प्रिय राहुल गांधी अगर आप अपने खुद के सहयोगी और पवार साहब जैसी महान शख्सियत का भरोसा करेंगे तो और समझदार ही होंगे.

एक मराठी समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में शरद पवार ने ये भी कहा कि मुझे नहीं लगता कि लोगों को व्यक्तिगत रूप से पीएम मोदी की मंशा पर शक है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि जिस तरीके से रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार का पक्ष रखा है उससे लोगों के मन में सरकार के प्रति असमंजस ही पैदा हो गया है. अब रक्षा मंत्री की जगह वित्त मंत्री अरुण जेटली को सामने आकर इस मुद्दे पर साफ-साफ बोलते हुए देखा जा सकता है.

कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ राफेल सौदे को लेकर आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार और नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया है. कांग्रेस आरोप लगा रही है कि सरकार ने जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल किया है और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है. एक उद्योगपति को फायदा पहुंचाने के लिए एचएएल (हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड) से कॉन्ट्रेक्ट छीन लिया और सौदे को बदल दिया.

राहुल गांधी का एलान- कांग्रेस केन्द्र की सत्ता में आई तो जीएसटी कम करेंगे अयोध्या मामले की सुनवाई का रास्ता साफ, 29 अक्टूबर से हो सकती है नियमित सुनवाई मध्य प्रदेश में बोले राहुल गांधी- बेटी पढ़ाओ, बीजेपी विधायकों से बचाओ
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget