एक्सप्लोरर

Sharad Pawar Resign : नया NCP प्रमुख चुनने वाली कमेटी में कौन-कौन शामिल? यहां पढ़ें

Sharad Pawar Resign: एनसीपी चीफ शरद पवार के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक विस्फोट हो गया है. उन्होंने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है.

Sharad Pawar Resignation: शरद पवार ने एनसीपी अध्‍यक्ष के पद से इस्‍तीफा दे दिया है. पवार ने ट्वीट कर कहा, 'मैं एनसीपी से राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के पद से इस्‍तीफा दे रहा हूं. यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब उनके भतीजे अजित पवार के बीजेपी में शामिल होने की खबरें सुर्खियों में हैं. शरद पवार के इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ता हैरान हैं. अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर नया एनसीपी प्रमुख किसे बनाया जाएगा. 

मुंबई में अपनी आत्मकथा विमोचन के दौरान शरद पवार ने कहा कि, 'मेरे साथियों, भले ही मैं अध्यक्ष पद से हट रहा हूं, लेकिन मैं सार्वजनिक जीवन से रिटायर नहीं हो रहा हूं. 'निरंतर यात्रा' मेरे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है. मैं सार्वजनिक कार्यक्रमों, बैठकों में भाग लेता रहूंगा. चलिए आपको बताते हैं कि नया एनसीपी प्रमुख चुनने वाली कमेटी में कौन-कौन शामिल है. 

कमेटी में इन नेताओं का नाम शामिल 

  1. प्रफुल्ल पटेल
  2. सुनील तटकरे
  3. पीसी चाको
  4. नरहरि जिरवाल 
  5. अजित पवार
  6. सुप्रिया सुले
  7. जयंत पाटिल
  8. छगन भुजबल 
  9. दिलीप वालसे
  10. अनिल देशमुख 
  11. राजेश टोपे
  12. जितेंद्र अव्हाड
  13. हसन मुशरिफ 
  14. धनंजय मुंडे
  15. जयदेव गायकवाड

कौन होगा शरद पवार का उत्तराधिकारी?

अब शरद पवार के इस्तीफे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आगे एनसीपी का ताज कौन पहनेगा. एनसीपी के उत्तराधिकारियों में मुख्य रूप से दो नाम सबसे आगे चल रहे है. पहला नाम है उनकी बेटी सुप्रिया सुले और दूसरा नाम है उनके भतीजे अजित पवार का. हालांकि, अजित पवार के बीजेपी में शामिल होने की खबरें भी जोरों पर हैं लेकिन वह खुद भी कई बार साफ तौर पर कह चुके हैं कि वह एनसीपी के साथ थे और आगे भी रहेंगे. अगला एनसीपी चीफ कौन होगा ये समिति के निर्णय के बाद ही तय हो पाएगा. इस कमेटी में अतिज और सुप्रिया दोनों भी शामिल हैं. ये तय है कि इस फैसले को लेने में एनसीपी को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें: Sharad Pawar Political Journey: ऐसे ही नहीं शरद पवार को कहा जाता रणनीति का चाणक्य, पढ़ें उनके बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च शुरू, सोनम वांगचुक की पत्नी और चंद्रशेखर आजाद प्रदर्शनकारियों के साथ
LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च शुरू, सोनम वांगचुक की पत्नी और चंद्रशेखर आजाद प्रदर्शनकारियों के साथ
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
सरकार ने की कॉकरोच जनता पार्टी से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
सरकार ने की CJP से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget