एक्सप्लोरर

Avimukateshwaranand: अखिलेश यादव ने गणेश जी की मूर्ति रोक दी... हमें लाठी मारी गई, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने ये क्या कहा

Avimukateshwaranand: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अपनी बीजेपी विरोधी छवि पर कहा है कि वह किसी एक पार्टी या नेता के विरोधी नहीं है, जो भी गलत होता है वह उसका विरोध करते हैं.

Avimukateshwaranand: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद हमेशा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ बयान देते रहे हैं. महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ के बाद वह उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर भी एक के बाद एक निशाने साध रहे हैं. इसी बीच जब उनसे यह पूछा गया कि वह अक्सर भाजपा सरकारों के खिलाफ ही बयान क्यों देते हैं तो उन्होंने इसका विस्तार से जवाब दिया. उन्होंने बताया कि वह किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है, वह केवल गलत कामों पर सवाल उठाते हैं. उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश में अखिलेश और मायावती की सरकारों के खिलाफ भी प्रदर्शन करते रहे हैं और केंद्र की यूपीए सरकार के फैसलों पर भी उन्होंने ऐतराज जताया है.

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, 'जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने थे. गणेश जी की प्रतिमा को उन्होंने बीच रास्ते में रोक दिया और वह दो दिनों तक वहीं रूकी रही. पूजा नहीं, पाठ नहीं, विसर्जन नहीं. हमने इसका विरोध किया. बहुत सारे लोग विरोध कर रहे थे. हम भी लोगों के साथ खड़े थे. बाद में हमको लाठी मारी गई. हमने इसका भी प्रतिकार किया. हमने प्रतिकार यात्रा निकाली और हमने अखिलेश यादव को ललकारा कि तुमने यह अधर्म किया है, अब तुम गए. उनकी सत्ता का हमने विरोध किया.'

काशी में मंदिर तोड़ने पर मायावती का विरोध
'यूपी तक' से बातचीत में अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया, 'जब मायावती उत्तर प्रदेश में शासन कर रही थी, तो उन्होंने काशी में मंदिर तोड़ना शुरू कर दिया. हम खड़े हुए. हमने उनके खिलाफ तगड़ा आंदोलन किया. उन्हें लिखित रूप से वचन देना पड़ा था कि अब हम मंदिर नहीं तोड़ेंगे. तब जाकर हमने आंदोलन वापस लिया था. वह पत्र आज भी हमारे पास है.'

राम सेतू तोड़ने के फैसले पर कांग्रेस का विरोध
'केंद्र में जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी. तब वह राम सेतू तोड़ने लगे. मनमोहन सिंह जी तब प्रधानमंत्री थे. राम सेतू की रक्षा में हमने सबसे बड़ा आंदोलन किया. वो आंदोलन हमने सत्ता के विरोध में ही तो किया था. उसके बाद 2012 से 14 के बीच भी गंगा के लिए आंदोलन किया. तब भी केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी. आज ये (बीजेपी सरकारें) हैं तो आज इनके खिलाफ आंदोलन कर रहे. हम तो जब जो रहा और जिसने गड़बड़ी की उसके खिलाफ खड़े रहे. हमने ये नहीं देखा कि कौनसी पार्टी है, कौनसा नेता है, हमें जो गलत लगा उसका हमने विरोध किया.'

यह भी पढ़ें...

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में प्राण छोड़ने पर मुक्ति होती है, लेकिन कैसे? शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने समझाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget