एक्सप्लोरर

शाहीन बाग में विदेशी फंड से खिलाई जा रही बिरयानी, अशिक्षित महिला-पुरुष कर रहे प्रदर्शन- दिलीप घोष

दिलीप घोष ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को विदेशी फंड से खरीदी गयी बिरयानी परोसी जाती है और पैसे दिये जाते हैं.पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष के बयान पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी सीपीआईएम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को यह दावा कर नया विवाद पैदा कर दिया कि दिल्ली के शाहीन बाग में और कोलकाता के पार्क सर्कस में 'अशिक्षित महिला और पुरूष' प्रदर्शन कर रहे हैं. घोष ने यह भी कहा कि उन्हें (प्रदर्शनकारियों को) विदेशी फंड से खरीदी गयी बिरयानी परोसी जाती है और पैसे दिये जाते हैं.

घोष ने पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ''गरीब और अशिक्षित महिला और पुरूष सड़कों पर धरना देने के लिए बैठे हुए हैं. उन्हें बिरयानी खिलायी जा रही है जो विदेशों से आये से पैसे से खरीदी जा रही है.'' बीजेपी सांसद ने कहा, ''चाहे वह दिल्ली का शाहीन बाग हो या कोलकाता का पार्क सर्कस, हर जगह एक ही स्थिति है. बृंदा करात और पी चिदंबरम जैसे लोग इस भीड़ में शामिल होते हैं. कुछ अशिक्षित महिलायें अपने गोद में बच्चों को लेकर बैठी हैं. वे लोग केवल उनके श्रोता हैं.''

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष के बयान पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी सीपीआईएम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. सीपीआईएम पोलित ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद सलीम ने कहा, ''जमीनी हकीकत के बारे में जिसे पता नहीं हो वह इन महिलाओं के बारे में ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकता है. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि ऐसी टिप्पणियों से बीजेपी की मानसिकता झलकती है.

यह भी पढ़ें-

तीसरी बार केजरीवाल के शपथ ग्रहण के लिए तैयार रामलीला मैदान, सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम

अमेरिकी सीनेटर ने कश्मीर का किया जिक्र, तो मंच पर मौजूद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
LIVE: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget