एक्सप्लोरर

तीसरी बार केजरीवाल के शपथ ग्रहण के लिए तैयार रामलीला मैदान, सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम

आम आदमी पार्टी (आप) चीफ अरविंद केजरीवाल रविवार को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. उनके साथ कुल छह मंत्री शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा, समारोह के मद्देनजर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी.

नई दिल्ली: दिल्ली की गद्दी पर आज अरविंद केजरीवाल की ताजपोशी होनी है. तीसरी बार केजरीवाल का राजतिलक होना है और उसके लिए दिल्ली के रामलीला मैदान को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. इससे पहले साल 2013 और 2015 में भी केजरीवाल ने रामलीला मैदान में ही शपथ ली थी. शपथ ग्रहण से पहले शनिवार को केजरीवाल ने अपने संभावित मंत्रियों के साथ डिनर किया और इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी के विकास के ‘‘रोडमैप’’ पर चर्चा की.

केजरीवाल के साथ छह मंत्री लेंगे शपथ केजरीवाल के साथ छह मंत्री शपथ लेंगे, उनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम शामिल हैं. केजरीवाल दोपहर 12.15 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे.

केजरीवाल का रामलीला कनेक्शन केजरीवाल के शपथ समारोह का रामलीला मैदान में होने का एक अलग महत्व समझा जाता है क्योंकि अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन उन्होंने इसी मैदान में किया था. इससे पहले दो बार उन्होंने रामलीला मैदान में ही शपथ ग्रहण की थी. रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे से शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा.

सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम, CCTV और ड्रोन से रखी जाएगी नजर केजरीवाल से शपथ ग्रहण के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर भी खास एहतियात बरती जा रही है. रामलीला मैदान के आस-पास का इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है. शपथ ग्रहण समारोह के लिए मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं. सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक के लिए ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया है.

रामलीला मैदान में दिल्ली पुलिस और CRPF के 5 हजार से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे. निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल होगा. रामलीला मैदान के पास 125 CCTV से निगरानी की जाएगी. एंट्री गेट पर मेटल डिटेक्टर से चेकिंग होगी.

शपथ ग्रहण समारोह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम · सुबह 11.50 बजे केजरीवाल और मंत्री रामलीला मैदान पहुंचेंगे · सुबह 11.55 बजे दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल रामलीला मैदान पहुंचेंगे · दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय गान होगा · दोपहर 12.07 पर शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा · दोपहर 12.15 बजे एलजी बैजल केजरीवाल को सीएम पद की शपथ दिलवाएंगे · दोपहर 12.18 बजे मंत्री एक एक कर शपथ लेंगे · दोपहर 12.35 बजे राष्ट्रीय गान होगा.

इन मेहमानों को किया गया है आमंत्रित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के सातों सांसदों को न्यौता भेजा गया है. आम आदमी पार्टी ने कहा है कि शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर दिल्ली शासन में योगदान करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के 50 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है. ये सभी नए मंत्रिमंडल के साथ मंच साझा करेंगे. इनमें जुनियर मफलर मैन ,डॉक्टर, ऑटो चालक, 'फरिश्ते योजना' के तहत सड़क दुर्घटना में लोगों की मदद करने वाले आम लोग, बस कंडक्टर, सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य शामिल होंगे.

सिसोदिया ने कहा, "ये लोग रविवार को होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ मंच साझा करेंगे."उन्होंने कहा कि पार्टी को मिली यह विशाल जीत आम जनता की जीत है, इसलिए उन सभी लोगों को बुलाया गया है, जिन्होंने बेहतर दिल्ली बनाने का सपना देखा है. पार्टी के एक नेता ने कहा, "रामलीला मैदान में लगभग 40 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं. लोग शपथ ग्रहण को अच्छे से देख सकें, इसके लिए कार्यक्रम स्थल के अंदर और बाहर 12 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी."

दिल्ली वालों ने केजरीवाल को दिया बड़ा जनादेश दिल्लीवालों ने आम आदमी पार्टी को 70 में से 62 सीटें देकर बड़ा जनादेश दिया है. जिसे AAP सकारात्मक राष्ट्रवाद से जोड़ रही है. रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी के बड़े बड़े पोस्टर भी लगाए गए हैं... जिनमें दिल्ली सरकार के कामकाज और वादों को दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें केजरीवाल ने शपथ ग्रहण से पहले कैबिनेट के साथियों को डिनर पर बुलाया, दिल्ली के विकास पर की चर्चा AAP की जीत से फिर सुर्खियों में आए प्रशांत किशोर ने कहा- RJD या कांग्रेस में जाने की बात बकवास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget