एक्सप्लोरर

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों की नहीं हो सकी गृह मंत्री से मुलाकात, पुलिस के समझाने पर प्रतिनिधिमंडल वापस लौटा

दिल्ली के शाहीन बाग में दो महीने से अधिक समय से प्रदर्शन हो रहे हैं. आज प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत के लिए उनके आवास की ओर मार्च की कोशिश की हालांकि पुलिस की तरफ से समझाए जाने के बाद प्रदर्शनकारी लौट गए.

नई दिल्ली: शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ विरोध पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने आज गृह मंत्री अमित शाह से मिलने जाने की बात कही थी मगर आज ये मुलाकात नहीं हो सकी. असल में प्रदर्शनकारियों को गृह मंत्री से आज मिलने का कोई समय नहीं मिला.

गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम में कहा था कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी अगर उनसे मिलना चाहते हैं तो अगले तीन दिनों के अंदर ही मिलने का समय देंगे. इसके बाद ही प्रदर्शनकारियों ने कहा था कि वो आज ही दोपहर दो बजे गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर जा कर मुलाकात करेंगे. इसके लिए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के अधिकारियों को लिखित में आवेदन भी दिया था.

लेकिन अब तक गृह मंत्री से औपचारिक समय नहीं मिलने की वजह से आज पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल को गृह मंत्री के घर तक जाने की इजाजत नहीं दी. प्रदर्शनकारियों का इरादा गृह मंत्री के आवास तक मार्च करने का था मगर गृह मंत्री से समय नहीं की जानकारी मिलने पर प्रदर्शनकारियों ने तय किया कि प्रदर्शनों पर बैठी दादियां ही पहले मार्च करके पुलिस के अधिकारियों से जाकर मिलेंगी और अपनी मांग दोहराएंगी.

दादियों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस के अधिकारियों से मिला और उन्हें ये आश्वस्त किया गया कि गृह मंत्री से मिलने के उनके आवेदन को सही प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है और गृह मंत्री से मुलाकात को लेकर जो भी फैसला होगा वैसा किया जाएगा.

इलाके के एडिशनल डीसीपी ज्ञानेश कुमार ने एबीपी से खास बातचीत करते हुए इसकी जानकारी दी और साथ ही ये बताया कि प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल को बता दिया गया है कि अगर मुलाकात का कोई समय दिया जाता है तो पुलिस उचित प्रबंध भी करेगी.

पुलिस अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद दादियों का प्रतिनिधिमंडल वापस लौट गया और मार्च को भी वहीं समाप्त कर दिया गया. अब देखना दिलचस्प होगा कि गृह मंत्री अमित शाह इन प्रदर्शनकारियों को मिलने का वक्त देते हैं या नहीं. सीएए और एनआरसी के खिलाफ शाहीन बाग में दो महीनो से अधिक समय से प्रदर्शन चल रहे हैं. प्रदर्शन नोएडा आनी वाली सड़क पर हो रहे हैं और इसी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. शीर्ष अदालत कल इसपर फैसला दे सकती है.

तमाम दबावों के बावजूद हम CAA से जुड़े अपने फैसले पर कायम हैं और रहेंगे- PM मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तय लिमिट से ज्यादा पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट, कर्नाटक सरकार का ऑयल कंपनियों पर बड़ा आरोप
तय लिमिट से ज्यादा पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट, कर्नाटक सरकार का ऑयल कंपनियों पर बड़ा आरोप
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
AI डेवलपमेंट पर अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, ' भारत को एप्लीकेशन कैपिटल बनाने पर फोकस'
AI डेवलपमेंट पर अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, ' भारत को एप्लीकेशन कैपिटल बनाने पर फोकस'
आर्म्स लाइसेंस घोटाला केस: दो IAS अधिकारियों को झटका, HC ने खारिज की याचिका
आर्म्स लाइसेंस घोटाला केस: दो IAS अधिकारियों को झटका, HC ने खारिज की याचिका

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
हिंदू राष्ट्र पर प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान, 2027 में CM योगी की वापसी पर क्या कहा?
हिंदू राष्ट्र पर प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान, 2027 में CM योगी की वापसी पर क्या कहा?
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
Explained: सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी है कनेक्शन
Embed widget