एक्सप्लोरर

SCO Meet: कश्मीर पर बिलावल भुट्टो को करारा जवाब, जयशंकर बोले- 370 हुआ इतिहास, जल्दी नींद से जाग जाएं

SCO Summit: पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत दौरे पर कश्मीर का राग छेड़ा तो एस जयशंकर ने उन्हें करारा जवाब दिया और नींद से जागने की सलाह दे डाली.

Bilawal Bhutto On Kashmir: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो दो दिनों तक भारत की जमीन पर रहने के बाद वापस अपने देश लौट गए हैं. बिलावल भुट्टो गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने आए थे, लेकिन जैसा कि पाकिस्तान की आदत है, वे यहां भी कश्मीर का राग छेड़ना नहीं भूले. बिलावल ने एक इंटरव्यू में आर्टिकल 370 का भी जिक्र किया और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात न होने के पीछे इसे वजह बताया. वहीं, भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने बिलावल पर तंज कसते हुए उन्हें नींद से जागने की सलाह दे डाली.

गोवा में एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे बिलावल भुट्टो ने इंडिया टुडे को एक इंटरव्यू दिया था. इस इंटरव्यू में एस जयशंकर से द्विपक्षीय मुलाकात न होने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'जहां तक भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों या मेरे भारतीय समकक्ष के साथ किसी भी बातचीत की बात है, पाकिस्तान की स्थिति में आज भी कोई परिवर्तन नहीं आया है. जब तक भारत 5 अगस्त, 2019 (अनुच्छेद 370 को निरस्त करने) को की गई कार्रवाई की समीक्षा नहीं करता, तब तक पाकिस्तान भारत के साथ द्विपक्षीय रूप से जुड़ने की स्थिति में नहीं है.'

जयशंकर ने कहा- आर्टिकल 370 इतिहास

बिलावल भुट्टो ने अनुच्छेद 370 रद्द करने की मांग उठाई तो भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष को फटकार लगाते हुए नींद से जागने की सलाह दे डाली. एससीओ की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने अंग्रेजी मुहावरे 'वेक अप एंड स्मेल द कॉफी' (नींद से जागो और कॉफी की खुशबू लो) का जिक्र करते हुए कहा कि ऑर्टिकल 370 अब इतिहास है. जो लोग इसकी बात कर रहे हैं, उन्हें नींद से जाग जाना चाहिए.

इसके पहले बिलावल भुट्टो ने कश्मीर में जी20 के आयोजन पर भी आपत्ति जताई थी. इस पर एस जयशंकर ने कहा था कि उनका जी20 से कोई लेना-देना नहीं है, कश्मीर से भी कोई लेना-देना नहीं है. कश्मीर भारत का अभिन्न था, है और रहेगा. देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी जी-20 की बैठकें हो रही हैं, इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है. उन्हें इस बारे में बात करनी चाहिए कि वे जम्मू कश्मीर से अवैध कब्जे को कब खाली कर रहे हैं.

बिलावल की यात्रा पर बोले जयशंकर

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की भारत यात्रा के बारे में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि इसका बहुत कुछ मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए. उन्होंने कहा, 'वह (भुट्टो) एक सदस्य देश के विदेश मंत्री के रूप में यहां आए थे. इसे इससे ज्यादा कुछ न देखें, क्योंकि इसका इससे ज्यादा कोई मतलब है भी नहीं.'

बिलावल के आतंकवाद को हथियार बनाने के सवाल पर डॉ. जयशंकर ने कहा, 'हम कूटनीतिक फायदे के लिए नहीं कर रहे. हम राजनीतिक और कूटनीतिक रूप से पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब कर रहे हैं.' 

यह भी पढ़ें

SCO Meet: आतंकवाद पर एस जयशंकर ने घेरा तो बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान लौटते ही भारत के खिलाफ उगला जहर, BJP-RSS का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फिर हो बिहार चुनाव, लाखों वोटर्स को भेजे 10-10 हजार रुपये', SC पहुंची प्रशांत किशोर की जनसुराज, CJI बोले- हम...
'फिर हो बिहार चुनाव, लाखों वोटर्स को भेजे 10-10 हजार रुपये', SC पहुंची प्रशांत किशोर की जनसुराज, CJI बोले- हम...
32 घंटे बाद खुला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, गैस टैंकर हादसे के बाद जाम से मिली राहत, प्रशासन पर उठे सवाल
32 घंटे बाद खुला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, गैस टैंकर हादसे के बाद मिली राहत, प्रशासन पर सवाल
'कोई कारण नहीं भारत जैसा दोस्त बदल जाए...', ट्रंप की तेल न खरीदने की शर्त का रूस ने निकाला तोड़, जानें क्या कहा?
'कोई कारण नहीं भारत जैसा दोस्त बदल जाए...', ट्रंप की तेल न खरीदने की शर्त का रूस ने निकाला तोड़, जानें क्या कहा?
WPL 2026 Winner Prize Money: WPL 2026 जीतने वाली टीम को मिलेंगे करोड़ो रुपये, जानिए प्राइज मनी डिटेल; DC vs RCB फाइनल आज
WPL 2026 जीतने वाली टीम को मिलेंगे करोड़ो रुपये, जानिए प्राइज मनी डिटेल; DC vs RCB फाइनल आज

वीडियोज

Parliament Session: 'कांग्रेस के राज में लिंचिग होती थी- Nirmala Sitharaman | India US Trade Deal
Parliament Session: 'लोकसभा का मुद्दा राज्यसभा में उठाना ठीक नहीं'-JP Nadda | India US Trade Deal
Parliament Session: Rahul Gandhi पर JP Nadda का प्रहार, बोले- 'अबोध बालक का बंधक ना बनाएं' |
Parliament Session: राज्यसभा में उठा लोकसभा के हंगामे का मुद्दा | India US Trade Deal | Congress
Parliament Session: 'स्पीकर का फैसला मानूंगा'- Nishikant Dubey | Rahul Gandhi | BJP | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फिर हो बिहार चुनाव, लाखों वोटर्स को भेजे 10-10 हजार रुपये', SC पहुंची प्रशांत किशोर की जनसुराज, CJI बोले- हम...
'फिर हो बिहार चुनाव, लाखों वोटर्स को भेजे 10-10 हजार रुपये', SC पहुंची प्रशांत किशोर की जनसुराज, CJI बोले- हम...
32 घंटे बाद खुला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, गैस टैंकर हादसे के बाद जाम से मिली राहत, प्रशासन पर उठे सवाल
32 घंटे बाद खुला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, गैस टैंकर हादसे के बाद मिली राहत, प्रशासन पर सवाल
'कोई कारण नहीं भारत जैसा दोस्त बदल जाए...', ट्रंप की तेल न खरीदने की शर्त का रूस ने निकाला तोड़, जानें क्या कहा?
'कोई कारण नहीं भारत जैसा दोस्त बदल जाए...', ट्रंप की तेल न खरीदने की शर्त का रूस ने निकाला तोड़, जानें क्या कहा?
WPL 2026 Winner Prize Money: WPL 2026 जीतने वाली टीम को मिलेंगे करोड़ो रुपये, जानिए प्राइज मनी डिटेल; DC vs RCB फाइनल आज
WPL 2026 जीतने वाली टीम को मिलेंगे करोड़ो रुपये, जानिए प्राइज मनी डिटेल; DC vs RCB फाइनल आज
हो गया कंफर्म! आलिया भट्ट की 'अल्फा' अब थिएटर में ही होगी रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
हो गया कंफर्म! आलिया भट्ट की 'अल्फा' थिएटर में ही होगी रिलीज
जहां से लिया टिकट वहीं से करनी होगी बोर्डिंग, रेलवे करने जा रहा नियमों में बड़ा बदलाव
जहां से लिया टिकट वहीं से करनी होगी बोर्डिंग, रेलवे करने जा रहा नियमों में बड़ा बदलाव
Human Brain Memory: इंसान का दिमाग कितनी मेमोरी स्टोर कर सकता है, क्या है इसकी कैपेसिटी?
इंसान का दिमाग कितनी मेमोरी स्टोर कर सकता है, क्या है इसकी कैपेसिटी?
High Blood Pressure: क्या बीपी नॉर्मल होते ही आपने भी बंद कर दी है दवा? जान लें अचानक ऐसा करने के 5 बड़े नुकसान
क्या बीपी नॉर्मल होते ही आपने भी बंद कर दी है दवा? जान लें अचानक ऐसा करने के 5 बड़े नुकसान
Embed widget