एक्सप्लोरर

SCO Meet: आतंकवाद पर एस जयशंकर ने घेरा तो बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान लौटते ही भारत के खिलाफ उगला जहर, BJP-RSS का किया जिक्र

SCO Meet Goa: बिलावल भुट्टो जरदारी शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन में भाग लेने के लिए गोवा आए थे. उन्होंने इस दौरान कश्मीर में जी-20 के आयोजन को लेकर सवाल उठाया.

Bilawal Bhutto On India: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने शुक्रवार (5 मई) को गोवा (Goa) से अपने देश वापस लौटने के बाद भारत के खिलाफ जहर उगला है. उन्होंने कहा कि भारत की आलोचना के पीछे उसकी अपनी असुरक्षा की भावना है. बीजेपी (BJP) हर मुसलमान को आतंकवादी बताने की कोशिश कर रही है. बिलावल भुट्टो एससीओ (SCO) के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार (4 मई) को भारत पहुंचे थे.

उन्होंने कहा कि सदस्य देशों के समक्ष कश्मीर पर सैद्धान्तिक स्थिति रखी गई. कश्मीर पर हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं आया है. भुट्टो ने कहा कि उन्होंने भारत की जमीन पर बैठकर कश्मीर की वकालत की. जब तक भारत अपना एकतरफा फैसला वापस नहीं लेता, तब तक बात नहीं बनेगी. 

बीजेपी और आरएसएस का किया जिक्र

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि सदस्य देशों के सामने पाकिस्तान का मामला रखा गया. बीजेपी और आरएसएस के प्रचार का जवाब दिया है. पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को समान अधिकार हैं. पाकिस्तान में, हिंदू समुदाय के लोग एमएनए और एमपीए बनते हैं. 

बिलावल भुट्टो ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ पाकिस्तान के बलिदान को दुनिया को बताना चाहिए. भारतीय विदेश मंत्री की आलोचना के संबंध में सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय मंत्री बीजेपी की भावना का प्रतिनिधित्व कर रहे थे जो मुसलमानों के खिलाफ नीतियों को बढ़ावा देती है और कहा कि भारतीय सत्ताधारी पार्टी और आरएसएस मुझे और हर पाकिस्तानी को 'आतंकवादी' घोषित करना चाहती है. 

"भारत के अलावा सभी सदस्य देशों ने सीपीईसी की तारीफ की"

उन्होंने जोर देकर कहा कि एससीओ के सदस्य देशों ने आतंकवाद के कारण पाकिस्तान के बलिदान को स्वीकार कर लिया है, जबकि बीजेपी हर मुसलमान को आतंकवादी के रूप में लेबल करने की कोशिश कर रही है. चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के बारे में उन्होंने कहा कि भारत को छोड़कर सभी सदस्य देशों ने सीपीईसी की क्षमता को स्वीकार किया है और मध्य एशियाई राज्य सीपीईसी का हिस्सा बनना चाहते हैं.

उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने की आवश्यकता का उल्लेख करते हुए कहा कि जब तक भारत कश्मीर (अनुच्छेद 370-ए को अपनाने) के बारे में अपनी स्थिति नहीं बदलता है, तब तक कोई सार्थक चर्चा नहीं हो सकती है. इससे पहले भुट्टो ने भारत में कहा था कि कश्मीर में जी-20 का आयोजन करना भारत के घमंड को बताता है. 

भारत के विदेश मंत्री ने दिया करारा जवाब

बिलावल भुट्टो के इस बयान पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पलटवार करते हुए कहा था कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग था, है और रहेगा. देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी जी-20 की बैठकें हो रही हैं, इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है. एससीओ के सदस्य देश के विदेश मंत्री के तौर पर आए. हालांकि आतंकवाद के प्रमोटर मुल्क के प्रवक्ता के तौर उनकी भूमिका पर सवाल उठे हैं. बैठक में भी उठे हैं. 

"जी-20 पर उनकी कोई भूमिका नहीं है"

जयशंकर ने दो टूक कहा कि जी-20 पर उनकी कोई भूमिका नहीं है. जिस आयोजन में और संगठन में वो शमिल नहीं हैं उसके बारे में क्यों बोल रहे हैं. जहां तक कश्मीर का सवाल है, कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा. उनकी यात्रा को सदस्य देश के विदेश मंत्री की यात्रा से अधिक कुछ नहीं देखना चाहिए. इससे ज्यादा कुछ था भी नहीं. जो उन्होंने कहा उसके मद्देनजर और अधिक की गुंजाइश भी नहीं है.

ये भी पढ़ें- 

SCO Meet: 'खेल और राजनीति को...', भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर बोले बिलावल भुट्टो, जयशंकर से हाथ मिलाने और आतंकवाद पर भी दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Emmanuel Macron India Visit LIVE: LIVE: पीएम मोदी-मैक्रों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले - 'भारत-फ्रांस के संबंध बहुत गहरे'
LIVE: पीएम मोदी-मैक्रों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले - 'भारत-फ्रांस के संबंध बहुत गहरे'
बंगाल में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, लापरवाही पर 3 माइक्रो ऑब्जर्वर निलंबित
बंगाल में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, लापरवाही पर 3 माइक्रो ऑब्जर्वर निलंबित
जम्मू कश्मीर की जेल से भागे दो पाकिस्तानी कुछ ही घंटों बाद हुए गिरफ्तार, STF ने धर दबोचा
जम्मू कश्मीर की जेल से भागे दो पाकिस्तानी कुछ ही घंटों बाद हुए गिरफ्तार, STF ने धर दबोचा
फ्रांस राष्ट्रपति से मुंबई में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने की मुलाकात, देखें अनिल कपूर समेत कौन-कौन शामिल
फ्रांस राष्ट्रपति से मुंबई में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने की मुलाकात, देखें कौन-कौन शामिल

वीडियोज

Bollywood News: वायरल हुआ Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna की शादी का कार्ड, डेट्स ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
'Mardaani 3’ को पिता के नजरिए से बनाया: Abhiraj Minawala
T20 World Cup: मैच के बाद मुनीर भड़के, फैंस का दर्द और गुस्सा वायरल! |ABPLIVE
Seher Hone Ko Hai: सहर ने दसवीं की परीक्षा के किये सुसराल से लगाई दौड़, माहिद को आया गुस्सा
ICU में सलीम खान, पिता को देखने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या इंडोनेशिया को सस्ते और भारत को महंगे राफेल बेच रहा है फ्रांस? समझें इसके पीछे का पूरा गणित
क्या इंडोनेशिया को सस्ते और भारत को महंगे राफेल बेच रहा है फ्रांस? समझें इसके पीछे का पूरा गणित
'जिनके परिवार नहीं होते वो...', सीएम योगी के माता प्रसाद की पत्नी वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव
'जिनके परिवार नहीं होते वो...', सीएम योगी के माता प्रसाद की पत्नी वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
Shoaib Akhtar vs Mohsin Naqvi: पाकिस्तान में क्यों मचा है शोएब अख्तर और मोहसिन नकवी को लेकर हंगामा, जानिए पूरा मामला
पाकिस्तान में क्यों मचा है शोएब अख्तर और मोहसिन नकवी को लेकर हंगामा, जानिए पूरा मामला
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री; युनूस सरकार में निभा चुके ये जिम्मेदारी
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
Dirtiest Places In Home: घर के ये पांच कोने रहते हैं सबसे ज्यादा गंदे, नहीं पड़ती यहां किसी की नजर
घर के ये पांच कोने रहते हैं सबसे ज्यादा गंदे, नहीं पड़ती यहां किसी की नजर
बैंक अकाउंट फ्रीज हो जाए तो कैसे कराएं अनफ्रीज, जान लें तरीका
बैंक अकाउंट फ्रीज हो जाए तो कैसे कराएं अनफ्रीज, जान लें तरीका
Embed widget