एक्सप्लोरर

School Reopen: राजस्थान समेत चार राज्यों में आज से खुले कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल, कोरोना गाइडलाइंस का हो रहा है पालन

कोरोना काल में कई महीने बंद रहने के बाद अब धीरे-धीरे स्कूल खोले जा रहे हैं. बता दें कि आज से चार राज्यों में कक्षा 6 से 8वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोले जा रहे हैं. इन राज्यों में राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड और ओडिशा शामिल है. इन राज्यों में सरकार द्वारा स्कूल प्रबंधन को कोविड 19 गाइडलाइंस का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के सख्त आदेश भी दिए गए हैं.

राजस्थान में कोरोनोवायरस से संबंधित दिशानिर्देशों के साथ आज से कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है. फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के छात्रों के लिए कॉलेज भी आज से खुल गए हैं. रविवार शाम को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि एक दिन में स्कूल और कॉलेजों में पचास प्रतिशत की अनुमति दी जाएगी. बता दें कि राज्य में  18 जनवरी को कक्षा 9 से 12 वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल और अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कॉलेज पहले ही खोले जा चुके हैं.

अभिभावकों से भरवाए गए हैं सहमति पत्र

गौरतलब है कि स्कूल खोलने से पहले सरकारी और निजी स्कूलों में अभिभावकों के साथ पीटीएम मीटिंग का आयोजन किया गया था. इसमें कोरोना गाइडलाइंस को लेकर अभिभावकों को जरूरी जानकारी दी गई थी. साथ ही सभी अभिभावकों से सहमति पत्र भी भरवाए गए थे. अभिभावकों की सहमति के बाद ही बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है.

बिहार में भी कक्षा 6 से 8वीं के स्कूल खुले

राजस्थान के अलावा आज से बिहार, ओडिशा और उत्तराखंड में भी कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन के तहत स्कूल खोले जा रहे हैं. बता दें कि बिहार में, कक्षा 6 से 8 के छात्र आज 10 महीने में पहली बार अपने स्कूल जाएंगे. इसी के साथ स्कूलों को COVID-19 दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. फेस मास्क पहनना और उचित दूरी बनाए रखना अनिवार्य है. स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा करते हुए, राज्य सरकार ने स्कूल प्राधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों और शिक्षकों की मेडिकल जांच रेंडमली करें और सुनिश्चित करें कि उनमें किसी प्रकार से COVID-19 लक्षण न हों.

उत्तराखंड में भी कोविड गाइडलाइन के अनुपालन के साथ खुले स्कूल

उत्तराखंड में भी आज से कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल खोल दिए गए हैं. सरकार ने स्कूलों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं ताकि यह देखा जा सके कि कक्षाओं की नियमित सैनिटाइजिंग, थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क पहनना और सामाजिक दूरी जैसे मानदंडों का अनुपालन किया जा रहा है या नहीं. बता दें कि पिछले साल नवंबर में उत्तराखंड में 10वीं और 12 वीं की कक्षाएं खोल दी गई थीं.

ओडिशा में 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए खुले आज से स्कूल वहीं ओडिशा में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं खोलने के एक महीने बाद, आज से कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए स्कूलों खोल दिए गए हैं. सरकार ने स्कूलों को COVID-19 दिशानिर्देशों के सख्त पालन के बीच कक्षा 9 और 11 के लिए स्कूल खोलने के आदेश दिए हैं. कक्षाएं सप्ताह में छह दिन सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी.

ये भी पढ़ें

जहां कभी महिलाओं ने शुरू किया था चिपको आंदोलन वहीं आई त्रासदी, रैणी गांव पर बिगड़ते पर्यावरण की मार

उत्तराखंड की घटना पर अमेरिका और फ्रांस ने जताई संवेदना, तुर्की ने त्रासदी के बाद मदद की पेशकश की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget