एक्सप्लोरर

योजनाओं को डिजिटल करने से बिचौलियों के लिए कोई जगह नहीं बची: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार में पारदर्शिता ही गरीबों-जरूरतमंदों की प्रगति का पैमाना है यही वजह है कि हर योजना को डिजिटल कर दिया गया है, जिससे बिचौलियों के लिए कोई जगह नहीं रह गई है. इससे हर योजना का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है. मौलाना आज़ाद एजुकेशन फाउंडेशन के इंस्पेक्शन अधिकारियों की वर्कशॉप का उद्घाटन करते हुए नकवी ने कहा कि वह खुद भी सभी योजनाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि इन योजनाओं का फायदा हर जरूरतमंद तक बिना किसी परेशानी के और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंच सके. अल्पसंख्यक मंत्रालय पूरी तरह से ऑनलाइन-डिजिटल हुआ अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक मंत्रालय पूरी तरह से ऑनलाइन-डिजिटल हो गया है. हर योजना डिजिटल कर दी गई है, जिससे बिचौलियों के लिए कोई जगह नहीं रह गई है और हर योजना का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुच रहा है. छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप्स का पैसा भी सीधे उनके बैंक खातों में जा रहा है. चाहे वह विकास योजनाएं हो या हज का मामला, अल्पसंख्यक मंत्रालय ने ऑनलाइन-डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से पारदर्शिता सुनश्चित की है. नई योजनाओं से ज्यादा जरूरी पुरानी योजनाओं को ईमानदारी से लागू करना उन्होंने कहा कि नई योजनाओं के ऐलान से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि योजनाओं को जमीनी स्तर पर पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से लागू किया जाए. नकवी ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिया है कि वो आम लोगों से मिल कर योजनाओं के लागू होने की हकीकत की जानकारी लें. इंस्पेक्शन अधिकारी योजनाओं के निगहबान की तरह काम करेंगे नकवी ने कहा कि इसी मकसद से उन्होंने प्रोग्रेस पंचायतें शुरू की, ताकि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना जा सके और उनका समाधान किया जा सके. उन्होंने कहा कि मौलाना आज़ाद एजुकेशन फाउंडेशन के लगभग 280 इंस्पेक्शन अधिकारियों का इस्तेमाल फाउंडेशन की शैक्षिक योजनाओं के अलावा अल्पसंख्यक मंत्रालय की अन्य योजनाएं लागू हो रही है या नहीं इसकी देखरेख के लिए भी किया जायेगा. ये एक तरह से योजनाओं के निगहबान की तरह काम करेंगे. इस वर्कशॉप में इंस्पेक्शन अधिकारियों को मौलाना आज़ाद एजुकेशन फाउंडेशन और अल्पसंख्यक मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की पूरी जानकारी दी गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget