एक्सप्लोरर

दहेज उत्पीड़न के चलते ससुराल छोड़ने वाली महिला जहां रह रही है, वहीं शिकायत दर्ज करवा सकती है : सुप्रीम कोर्ट

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली 3 जजों की बेंच ने 498A पर फैसला दिया है. कोर्ट ने कहा है कि अब दहेज उत्पीड़न के चलते पति का घर या ससुराल छोड़ने वाली महिला के लिए उसी शहर में शिकायत दर्ज करवाना ज़रूरी नहीं है.

नई दिल्ली: दहेज उत्पीड़न के चलते पति का घर या ससुराल छोड़ने वाली महिला के लिए उसी शहर में शिकायत दर्ज करवाना ज़रूरी नहीं है. इस मसले पर लंबे समय से जारी कानूनी अस्पष्टता सुप्रीम कोर्ट ने दूर कर दी है. कोर्ट ने कहा है कि महिला अपने माता-पिता के शहर या जहां भी वो रह रही है, वहां शिकायत दर्ज करवा सकती है.

करीब 7 साल से मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित था. 2012 में 2 जजों की बेंच ने इस मसले को महत्वपूर्ण बताते हुए 3 जजों की बेंच को भेजा था. अब चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली 3 जजों की बेंच ने फैसला दिया है.

इस मसले पर विवाद इसलिए था क्योंकि CrPC के प्रावधानों के तहत किसी मामले की FIR वहीं दर्ज होती है, जहां घटना हुई है. अगर कोई अपराध एक से ज़्यादा जगह पर हुआ है, तो उनमें से किसी भी एक जगह पर शिकायत दर्ज हो सकती है. ये मसला सुप्रीम कोर्ट तब पहुंचा जब दहेज उत्पीड़न के मामलों में अलग-अलग हाई कोर्ट ने अलग फैसले दिए. कुछ मामलों में हाई कोर्ट ने महिला की तरफ से पिता के शहर में दर्ज करवाई गई शिकायत को सही ठहराया. जबकि, कुछ मामलों में कहा कि किसी और जगह हुए अपराध पर दूसरे शहर की कोर्ट संज्ञान नहीं ले सकती.

अब सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि क्रूरता और दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर ससुराल छोड़ने वाली महिला को उसी शहर में आकर मुकदमा दर्ज करवाने को मजबूर नहीं किया जा सकता. महिला ने जहां भी शरण ली हो, वहां शिकायत दर्ज करवा सकती है। मामले के तथ्यों के हिसाब से अगर उस शहर की अदालत उचित समझे तो संज्ञान ले सकती है.

इस आदेश से साफ है कि प्रताड़ना के चलते पति का घर छोड़ने वाली महिला न सिर्फ अपने पिता के शहर में, बल्कि किसी भी ऐसे शहर में शिकायत दर्ज करवा सकती है जहां उसने शरण ली है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget