एक्सप्लोरर

Pegasus Case: पेगासस मामले की जांच के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के आयोग को रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Pegasus Case: पश्चिम बंगाल सरकार ने पेगासस मामले की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग का गठन किया है. इसमें सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस और कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस शामिल हैं.

Pegasus Case: पेगासस मामले की जांच के लिए पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से बनाए गए न्यायिक आयोग को रद्द करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. हालांकि, कोर्ट ने फिलहाल आयोग के कामकाज पर रोक लगाने से मना कर दिया है. कोर्ट ने कहा है कि इस मसले पर 25 अगस्त को विचार होगा.

पश्चिम बंगाल सरकार ने पेगासस मामले की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग का गठन किया है. इसमें सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मदन बी लोकुर और कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस ज्योतिर्मय भट्टाचार्य शामिल हैं. याचिकाकर्ता ग्लोबल विलेज फाउंडेशन ने इस जांच आयोग के गठन को अवैध बताते हुए उसे निरस्त करने की मांग की है. आज याचिकाकर्ता की तरफ से वकील सौरभ मिश्रा ने चीफ जस्टिस एन वी रमना की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच के सामने दलीलें रखीं.

विदेशों से जुड़े तार?

उन्होंने कहा कि साइबर जासूसी के इस मामले का विस्तार पूरे देश में है. यह भी कहा जा रहा है कि इसके तार विदेशों से जुड़े हैं. राज्य सरकार को इस तरह के विषय की जांच के लिए आयोग के गठन का अधिकार ही नहीं है. राज्य सरकार सिर्फ राज्य सूची और समवर्ती सूची के ऐसे विषयों की जांच कर सकती है, जो उसके भौगोलिक दायरे में आते हैं. इसलिए आयोग का गठन ही अवैध है. यह कमीशन ऑफ इंक्वायरी एक्ट के प्रावधानों पर भी खरा नहीं उतरता.

मामला जांच के लायक

इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि याचिकाकर्ता की बातों में विरोधाभास है. उसने जांच की मांग की है, लेकिन जांच आयोग को अवैध बताया है. इस पर याचिकाकर्ता ने कहा कि यह सही है कि मामला जांच के लायक है. लेकिन बिना जरूरी अधिकार के बना आयोग यह नहीं कर सकता. वकील ने आयोग के काम और तुरंत रोक की भी मांग की. लेकिन कोर्ट ने इससे मना कर दिया.

जजों ने कहा कि आयोग अभी सिर्फ प्राथमिक काम कर रहा है. अभी जांच शुरू नहीं हुई है. 25 अगस्त को पेगासस मामले से जुड़ी बाकी याचिकाओं के साथ इस याचिका को भी सुना जाएगा. उस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी कर दिया. सुनवाई के दौरान मौजूद सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि आयोग का गठन असंवैधानिक है. वह इस मसले पर बाद में दलीलें रखेंगे.

यह भी पढ़ें:
पेगासस पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- हम विशेषज्ञ कमिटी बनाने को तैयार
पेगासस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया, जांच के लिए विशेषज्ञ कमिटी बनाने पर 10 दिन बाद होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget