एक्सप्लोरर

कोका कोला और थम्स अप पर पाबंदी मांग रहे याचिकाकर्ता पर SC ने लगाया 5 लाख का हर्जाना, 1 महीने में जमा करवानी होगी रकम

याचिका में मांग की गई थी कि कोका कोला, थम्स अप और सॉफ्ट ड्रिंक स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हैं. इसलिए, कोर्ट सरकार को निर्देश दे कि वह इनकी बिक्री पर रोक लगाए.

नई दिल्लीः कोका कोला और थम्स अप पर पाबंदी की मांग कर रहे याचिकाकर्ता को यह मांग भारी पड़ गई. सुप्रीम कोर्ट ने न सिर्फ याचिका खारिज की, बल्कि 5 लाख का हर्जाना भी लगा दिया. कोर्ट ने टिप्पणी की इस तरह की याचिका जनहित याचिका दाखिल करने के अधिकार का दुरुपयोग है.

यह मामला आज जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़,  हेमंत गुप्ता और अजय रस्तोगी की बेंच में लगा था. जज याचिका में रखी गई मांग पर हैरान नजर आए. याचिका में लिखा था कि कोका कोला, थम्स अप और सॉफ्ट ड्रिंक स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हैं. इसलिए, कोर्ट सरकार को निर्देश दे कि वह इनकी बिक्री पर रोक लगाए. भविष्य में वैज्ञानिकों की मंजूरी के बाद ही इनकी बिक्री के लिए लाइसेंस दिया जाए.

अपनी याचिका में खुद का परिचय समाज सेवक बताने वाले याचिकाकर्ता उमेद सिंह चावड़ा के बारे में कोर्ट ने कहा, "याचिकाकर्ता ने हलफनामा दिया है कि याचिका उसके पास उपलब्ध जानकारी के आधार पर दाखिल की गई है. लेकिन जो बातें वह कह रहे हैं, उनके पीछे का कोई ठोस आधार नहीं बता पा रहे. इससे यही लगता है कि याचिकाकर्ता को विषय की कोई तकनीकी जानकारी नहीं है. लेकिन उसने याचिका दाखिल कर दी."

जजों ने आदेश में आगे लिखा है, "याचिकाकर्ता के वकील से हमने जब यह सवाल किया कि आप ने याचिका में इन्हीं 2 ब्रांड का नाम क्यों लिखा है? इन्हें ही क्यों निशाना बनाया है? तो इसका वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. हमें नहीं लगता कि यह याचिका अच्छे उद्देश्य से दाखिल की गई है."

इस टिप्पणी के साथ जजों ने याचिका को खारिज कर दिया. साथ ही याचिकाकर्ता पर 5 लाख रुपए का हर्जाना भी लगा दिया. कोर्ट ने कहा है कि यह रकम 1 महीने के भीतर कोर्ट की रजिस्ट्री में जमा करवाई जाए. रकम मिलने के बाद रजिस्ट्री उसे सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन को दे दे.

1.5 लाख करोड़ AGR देनदारी चुकाने में टेलीकॉम कंपनियों को मोहलत के संकेत, अगले हफ्ते फैसला लेगा SC

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget