एक्सप्लोरर

SBI Home Loan: अब बिना प्रोसेसिंग फीस 6.70 फीसदी पर होम लोन देगा एसबीआई

SBI Home Loan: एसबीआई ने अपने होम लोन ग्राहकों के लिए फेस्टिव बोनांजा का एलान किया है. इसके मुताबिक एसबीआई अपने ग्राहकों को सिर्फ 6.70 फीसदी की ब्याज दल पर होम लोग देगा.

SBI Home Loan: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने त्योहार के दौरान मकान के लिये कर्ज लेने वाले ग्राहकों के लिए कई पेशकश की. इसमें ‘क्रेडिट स्कोर’ से जुड़ा कितनी भी राशि का कर्ज शामिल है, जिस पर 6.70 प्रतिशत की घटी ब्याज दर की पेशकश होगी.

अब तक, कर्जदार को 75 लाख रुपये से अधिक के आवास ऋण के लिये 7.15 प्रतिशत ब्याज देना होता था. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक बयान में कहा कि नयी पेशकश के साथ कर्जदार अब कितनी भी राशि का कर्ज 6.70 प्रतिशत ब्याज पर ले सकते हैं.

बयान के अनुसार ब्याज दर में 0.45 प्रतिशत की कमी से कर्ज लेने वाले को 75 लाख रुपये के ऋण पर 30 साल की अवधि के दौरान 8 लाख रुपये से अधिक की बचत होगी.

बैंक ने वेतन प्राप्त करने वाले और दूसरे लोगों के बीच ब्याज में 0.15 प्रतिशत के अंतर को समाप्त करने का भी निर्णय किया है. अब तक गैर-वेतनभोगी तबके को कर्ज पर 0.15 प्रतिशत अधिक ब्याज देना होता था.

एसबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अब मकान के लिये कर्ज लेने वालों से कोई व्यवसाय-आधारित अधिक ब्याज नहीं लिया जा रहा है. इससे गैर-वेतनभोगी कर्ज लेनदारों को 0.15 प्रतिशत ब्याज की बचत होगी.

बयान के अनुसार बकाया कर्ज का दूसरे बैंक से स्टेट बैंक में स्थानांतरित करने वाले मामलों में भी 6.70 प्रतिशत ब्याज लागू होगा. बैंक ने यह भी कहा कि उसने प्रोसेसिंग फीस हटा दिया है.

एसबीआई के प्रबंध निदेशक (खुदरा और डिजिटल बैंकिंग) सी एस शेट्टी ने बयान में कहा कि प्रोसेसिंग फीस समाप्त होने और रियायती ब्याज दर से त्योहारों के दौरान लोगों के लिये मकान लेना सस्ता पड़ेगा.

यह भी पढ़ें-

Gujarat New Cabinet: भूपेंद्र कैबिनेट में 24 नए मंत्रियों ने ली शपथ, शाम 4.30 बजे मंत्रिमंडल की पहली बैठक में बटेंगे विभाग

NCRB Report: साल 2020 में 28 फीसदी बढ़ा अपराध, हत्या-रेप और अपहरण का पूरा हिसाब किताब जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget