एक्सप्लोरर

Satyendar Jain Video Leak: सत्येंद्र जैन के वीडियो लीक मामले पर कोर्ट में सुनवाई आज, जेल प्रशासन को देना होगा जवाब

Satyendar Jain Video: तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन का नया वीडियो सामने आया है जहां वह कोठरी में सलाद और फल खाते नजर आ रहे हैं.

Satyendar Jain Plea: दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की जेल CCTV फुटेज पर दिल्ली की एक अदालत में आज अहम सुनवाई होनी है. जेल से फुटेज वायरल होने के खिलाफ AAP नेता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. केजरीवाल के मंत्री की याचिका पर कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन से इस पूरे मामले में जवाब मांगा था. जेल प्रशासन को दोपहर 2 बजे तक कोर्ट के सामने अपना जवाब देना है. 

बता दें कि जेल की CCTV फुटेज लीक होने से सत्येंद्र जैन विवादों में घिर गए हैं. जैन ने कोर्ट में एक याचिका लगाकर इन वीडियो को वायरल होने से रोकने की मांग की है. आप नेता ने दिल्ली की एक अदालत से अनुरोध किया कि मीडिया को उनकी जेल की कोठरी के अंदर की फुटेज के प्रसारण से रोका जाए. विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने जैन की याचिका पर तिहाड़ जेल के अधिकारियों को नोटिस जारी किया और उनसे मामले में आज (गुरुवार) तक जवाब देने को कहा है. 

जैन की जेल से CCTV फुटेज वायरल हुईं

जैन ने अदालत को बताया कि जेल से उनके वीडियो लीक होने पर मंगलवार को सुनवाई के बावजूद बुधवार की सुबह एक और वीडियो क्लिपिंग लीक हो गई. नए वायरल वीडियो में मंत्री जी तिहाड़ जेल की कोठरी में सलाद और फल खाते नजर आ रहे हैं. वहीं ईडी ने अदालत को बताया है कि वीडियो लीक करने में उसकी कोई भूमिका नहीं है. 

जैन को बर्खास्त करने की मांग की

सत्येंद्र जैन का इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे कथित मसाज लेते हुए नजर आ रहे थे. वायरल वीडियोज पर विरोधियों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. बीजेपी और कांग्रेस ने केजरीवाल से सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग की है. वहीं आम आदमी पार्टी ने इसे गंदी राजनीति बताते हुए कथित मसाज को फिजियोथेरेपी बताया था. हालांकि फिजियोथेरेपी एसोसिएशन की ओर से साफ कर दिया गया कि वीडियो में दिख रही प्रक्रिया फिजियोथेरेपी का हिस्सा नहीं है. 

ये भी पढ़ें-Satyendra Jain Case: क्या सत्येंद्र जैन की डाइट को रोका गया? कोर्ट ने तिहाड़ जेल अथॉरिटी से कल तक मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget