एक्सप्लोरर

AAP के मंत्री सत्येन्द्र जैन की मालिश करने वाला शख्स फिजियोथेरेपिस्ट नहीं, रेप का है आरोपी

AAP नेता सत्येन्द्र जैन का बैरक से हाल ही में एक वीडियो सामने आया था. वीडियो में सत्येन्द्र जैन एक शख्स से मालिश करवाते नजर आ रहे थे. आप ने दावा किया था वह शख्स फिजियोथेरेपिस्ट है.

Satyendra Jain Viral Video: तिहाड़ जेल में बंद सत्येन्द्र जैन के वीडियो लीक मामले में नया खुलासा हुआ है. बीते दिनों उनका जेल के बैरक से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक शख्स उनको मसाज देता दिख रहा था. अब तिहाड़ जेल के सूत्रों से पता चला है कि वो शख्स कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है, बल्कि वो तो रेप के केस में सजा काट रहा एक कैदी है. सूत्रों से पता चला है कि उसका नाम रिंकू है. रिंकू पर POCSO की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 के तहत आरोप लगाए गए हैं.

बीजेपी ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो लीक मामले में जैसे ही ये नया खुलासा हुआ तो बीजेपी के नेताओं ने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. दिल्ली बीजेपी के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट किया और पूछा कि सत्येंद्र दैन ने रेप के आरोपी से क्या डील की थी? तेजिंदार पाल बग्गा ने लिखा, "सत्येन्द्र जैन को मसाज देने वाला निकला पाक्सो एक्ट में तिहाड़ जेल में रेप की सजा काट रहा रिंकु...सत्येन्द्र जैन ने सेवा के बदले रेप के आरोपी से क्या डील की थी ?"

'बलात्कार करने वाले को क्यों बचाया?'

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने भी अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, "अरविद केजरीवाल जी आपने एक बलात्कारी को बचाने के लिए झूठ क्यों बोला ? जिस आदमी ने एक छोटी बच्ची का बलात्कार किया उसे आपने फिजियोथेरपिस्ट क्यों कहा ? सत्येंद्र जैन को बचाना आपकी मजबूरी है, लेकिन बेटियों के साथ बलात्कार करने वाले को क्यों बचाया ?  बेटी तो सबकी होती है सर."

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया, "तो सजा की जगह - सत्येन्द्र जैन को पूरा वीवीआईपी मजा मिल रहा था? तिहाड़ जेल के अंदर मसाज? 5 महीने से जमानत नहीं पाने वाले हवालाबाज के सिर की मसाज हो रही है! आप सरकार के संचालित जेल में नियमों का उल्लंघन हो रहा है." उन्होंने आगे कहा, "इस तरह से वसूली के लिए आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया गया और केजरीवाल को धन्यवाद."

बचाव में आए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

आप नेताओं ने तिहाड़ जेल से वीडियो के सामने आने के बाद सत्येन्द्र जैन का बचाव किया. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सत्येन्द्र जैन और उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों से इनकार किया. सत्येन्द्र जैन का बचाव करते हुए मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण डॉक्टर ने मंत्री से फिजियोथेरेपी कराने को कहा था. मनीष सिसोदिया ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "एक घायल व्यक्ति के इलाज के सीसीटीवी फुटेज को लीक करके केवल बीजेपी ही क्रूर मजाक कर सकती है ... उनकी (सत्येन्द्र जैन की) रीढ़ की हड्डी टूट गई थी, यह रिकॉर्ड में भी है."

वीडियो लीक मामले में आज होगी सुनवाई

दिल्ली की एक अदालत जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के मंत्री सत्येन्द्र जैन की उस याचिका पर आज सुनवाई करेगी, जिसमें उनकी जेल की कोठरी का सीसीटीवी फुटेज मीडिया में कथित रूप से लीक करने को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है. इस मामले की सुनवाई सोमवार को होनी थी, लेकिन न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया. 

विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने शनिवार को जांच एजेंसी को निर्देश दिया था कि वह जैन की याचिका पर अपना जवाब दाखिल करे. याचिका में आरोप लगाया गया है कि ईडी ने अदालत को शपथपत्र देने के बावजूद तिहाड़ जेल के अंदर से सीसीटीवी फुटेज को लीक किया. 

ED ने क्या कहा ?

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने जैन को बर्खास्त करने और जेल नियमों के उल्लंघन को लेकर एजेंसियों से जांच कराने की मांग की है. ईडी ने भी इसके पहले जमानत पर सुनवाई के दौरान जैन पर आरोप लगाया था कि वे जेल के अंदर विशेष सुविधा हासिल कर रहे हैं. इसके बाद अदालत ने ईडी और जैन के कानूनी दल को इस संबंध में हलफनामे की किसी सामग्री और वीडियो को लीक नहीं करने का आदेश दिया था और दोनों पक्षों से इस बाबत शपथ पत्र भी लिया था.

ये भी पढ़ें- Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर मोदी सरकार पर बढ़ रहा राजनीतिक दबाव, विपक्ष शासित राज्यों ने बढ़ाई हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP Protest LIVE: प्रदर्शनकारियों से खाली कराया जा रहा जंतर-मंतर, पुलिस बोली- दीपके को हिरासत में लेने की खबर गलत
LIVE: प्रदर्शनकारियों से खाली कराया जा रहा जंतर-मंतर, पुलिस बोली- दीपके को हिरासत में नहीं लिया
'क्या यह कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे तो CJP ने उठाए सवाल
'ये कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले तो CJP ने उठाए सवाल
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget