एक्सप्लोरर

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की सेहत में सुधार, आज जनरल वार्ड में हो सकते हैं शिफ्ट

सत्येंद्र जैन को प्लाज्मा थेरेपी थेरेपी दी जा चुकी है, जिसके बाद उनका बुखार अब पहले से कम है. इसके अलावा अब उन्हें सांस लेने में भी पहले जितनी दिक्कत नहीं है.

नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत में रविवार को सुधार हुआ है और उनका बुखार कम हो गया है. अधिकारियों ने बताया है कि मंत्री को निजी कोरोना अस्पताल में एक दिन पहले प्लाज्पा थेरेपी दी गई थी. अच्छी चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कुछ सरकारी और निजी अस्पतालों के वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम को तैयार रखा गया है. फिलहाल वह मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं.

अधिकारियों ने बताया कि 55 साल के मंत्री की सेहत में सुधार हो रहा है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. उनका बुखार कम हुआ है और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ा है. वह सोमवार तक आईसीयू से बाहर आ सकते हैं. मैक्स अस्पताल में शनिवार को प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी और उनकी स्थिति अब स्थिर है. कुछ सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की एक टीम को उनका ध्यान रख रहे डॉक्टरों की मदद के लिए तैयार रखा गया है.

अतिरिक्त टीम में राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच), मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और अन्य प्रमुख निजी अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं. जैन की स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें आरजीएसएसएच से मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. आरजीएसएसएच एक कोविड-19 अस्पताल है लेकिन उसके पास प्लाज्मा थेरेपी करने की अनुमति नहीं है.

दिल्ली के 4 विधायक पॉजिटिव स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत अभी तक आम आदमी पार्टी के दिल्ली में चार विधायक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. बुधवार को ही कालकाजी से विधायक आतिशी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि आतिशी हल्के लक्षणों के साथ अपने घर पर ही हैं. करोल बाग के विधायक विशेष रवि और पटेल नगर के विधायक राजकुमार आनंद भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं.

सत्येंद्र जैन की अनुपस्थिति में दिल्ली में कोरोना की रोकथाम और उपचार की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दी गई है. सत्येंद्र जैन के पास फिलहाल कोई भी मंत्रालय नहीं है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget